अयोध्या आज राममय हो गई है। चैत्र रामनवमी के पावन अवसर पर रामनगरी में आज वह ऐतिहासिक पल आने वाला है, जिसका इंतजार करोड़ों श्रद्धालुओं को था। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला का आज दोपहर 12 बजे सूर्य तिलक किया जाएगा। यह दृश्य न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से अद्भुत होगा, बल्कि विज्ञान और इंजीनियरिंग का भी एक बेजोड़ नमूना पेश करेगा।
गर्भगृह में रामलला के मस्तक पर सूर्य की किरणें ठीक 4 मिनट तक ठहरेंगी। इस दैवीय क्षण को सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई महीनों तक गहन शोध और ट्रायल किए हैं। दर्पण और लेंस (ऑप्टो-मैकेनिकल सिस्टम) की एक जटिल प्रणाली के जरिए सूर्य की किरणों को सीधे रामलला के ललाट तक पहुंचाया जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, यह व्यवस्था अगले 20 वर्षों तक इसी प्रकार कार्य करती रहेगी।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के अनुसार, रामलला के सूर्य तिलक की मूल परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की थी। चार साल पहले उन्होंने वैज्ञानिकों के सामने यह विचार रखा था कि रामनवमी पर भगवान राम के मस्तक पर सूर्य देव स्वयं तिलक करें। आज उसी सोच को हकीकत में बदलते हुए पूरी दुनिया देखेगी।
राम भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट आज पूरे दिन खुले रहेंगे। सुबह 6:30 बजे से शुरू हुए अनुष्ठान देर रात तक चलेंगे। मुख्य आकर्षण दोपहर 12 बजे का जन्मोत्सव और सूर्य तिलक होगा। भक्तों की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर मैट और छाया की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से पूरी दुनिया में किया जाएगा।
आज प्रभु राम को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। रामलला को लगभग छह क्विंटल पंजीरी और 56 भोग का नैवेद्य लगाया जाएगा। मंदिर परिसर को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है और फूल बंगला झांकी श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण बनी हुई है। शाम को मंदिर का शिखर विशेष फसाड लाइटिंग से जगमगा उठेगा, जो अयोध्या की अलौकिक छटा को और बढ़ा देगा।
चैत्र रामनवमी मेले के कारण अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि हर भक्त शांति और श्रद्धा के साथ प्रभु के दर्शन कर सके। आज की अयोध्या भक्ति और तकनीक के अद्भुत संगम का गवाह बन रही है।
*श्री राम नवमी के पावन पर्व पर प्रभु का सूर्यतिलक
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 6, 2025
Surya Tilak of Prabhu on the pious occasion of Shri Ram Navami pic.twitter.com/UCaweKHT7h
PSL 2026: रंग बदलने वाली गेंद से हंसी का पात्र बना पाकिस्तान, जर्सी ने कराई किरकिरी
लखनऊ में पेट्रोल का पैनिक : रात भर पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी, DM बोले- अफवाहों से बचें
S-400 से भी घातक तुंगुस्का : अब चलते-चलते आसमान से दुश्मन को ढेर करेगा भारत
ओ माय गॉड रोहित! : नीता अंबानी भी रह गईं हैरान, फिटनेस देख नहीं पहचान पाईं हिटमैन को
ताली बजाओ, खुल जाएगा दरवाजा: दिल्ली के 60 करोड़ के शीशमहल का वीडियो हुआ वायरल
# ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा: हॉर्मुज के खतरनाक रास्तों से भारत की तेल आपूर्ति सुनिश्चित कर रही नौसेना
15 साल के हुए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी: अब टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता पूरी तरह साफ
IPL 2026: 12 भाषाओं में गूंजेगी 160 दिग्गजों की आवाज, कमेंट्री बॉक्स में दिखेगा नया अंदाज
अयोध्या में रामलला का दिव्य सूर्य तिलक : विज्ञान और आस्था का अद्भुत संगम
धुरंधर 2 का शो बना अखाड़ा: रणबीर और रणवीर के फैंस के बीच चले लात-घूंसे