पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन का आगाज शर्मनाक वाकये के साथ हुआ है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए ओपनिंग मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने दुनिया भर में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की फजीहत करवा दी। मैच के दौरान इस्तेमाल हो रही सफेद गेंद अचानक गुलाबी (Pink) हो गई।
दूसरे ओवर में ही गेंद का बदला रंग क्रिकेट इतिहास में गेंदों के पुराने या गंदे होने के किस्से तो आम हैं, लेकिन सफेद गेंद का अचानक गुलाबी हो जाना हैरान करने वाला है। मैच के दूसरे ओवर में ही गेंद का रंग पूरी तरह बदल गया, जिसे देखकर मैदान पर मौजूद अंपायर और खिलाड़ी भी दंग रह गए।
जर्सी की खराब क्वालिटी बनी वजह सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, यह सब हैदराबाद किंग्समैन टीम की जर्सी की घटिया क्वालिटी के कारण हुआ। गेंदबाजों ने गेंद चमकाने के लिए उसे बार-बार अपनी जर्सी पर रगड़ा, जिससे जर्सी का रंग छूटकर गेंद पर चढ़ गया। देखते ही देखते सफेद गेंद गुलाबी रंग में तब्दील हो गई।
लाबुशेन का चौंकाने वाला बयान गेंद का रंग बदलने पर हैदराबाद किंग्समैन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा, मैंने अंपायरों से शिकायत की कि गेंद लाल (गुलाबी) हो रही है। मैंने अपने करियर में आज तक ऐसा कुछ नहीं देखा। यह जर्सी या किसी बाहरी चीज़ की वजह से हुआ है। अंततः अंपायरों को गेंद बदलनी पड़ी।
मैच का हाल: लाहौर कलंदर्स की करारी हार विवादों के बीच मैच के नतीजों पर नजर डालें तो लाहौर कलंदर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। फखर जमां ने 53 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद किंग्समैन की टीम के सामने लाहौर की पूरी टीम महज 130 रनों पर ढेर हो गई और मैच 69 रनों से गंवा दिया।
सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा इस घटना के बाद इंटरनेट पर पीसीबी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस का कहना है कि एक बड़े टूर्नामेंट में ऐसी घटिया क्वालिटी की किट का इस्तेमाल करना बोर्ड की लापरवाही दर्शाता है। इस वाकये ने टूर्नामेंट की शुरुआत को ही एक मजाक बनाकर रख दिया है।
Look at the poor quality of jersey kits in PSL 🤯
— cinee worldd (@Cinee_Worldd) March 26, 2026
During the opening match of PSL 2026, the ball turned pink because Hyderabad Kingsmen players rubbed it on their kits.
pic.twitter.com/kswwoRN0Ph
कपिल शर्मा के घर राम नवमी की धूम: बेटी अनायरा के साथ किया कन्या पूजन, वीडियो हुआ वायरल
जेडीयू में ‘निशांत युग’ की आहट? बिहार की सियासत में तेजी से बढ़ रही नीतीश कुमार के बेटे की सक्रियता
ईरान को मिली 10 दिनों की मोहलत, ट्रंप ने टाल दिया एनर्जी प्लांट पर हमला
गैस संकट पर आर-पार: अखिलेश का भाजपा पर हमला, योगी ने जनता से की संयम की अपील
वादा निभाकर जीत लिया दिल: हार्दिक पांड्या ने वानखेड़े के 11 ग्राउंडस्टाफ को दिए 10-10 लाख रुपये
हॉर्मुज के बाद अब आंसुओं के द्वार पर संकट: क्या ईरान बंद कर देगा दुनिया की तेल की सप्लाई?
इजरायल के आसमान में हजारों कौवों का डेरा: क्या ये किसी अनहोनी का संकेत है?
भारत की सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: रूस इस साल देगा S-400 की बाकी यूनिट्स और बॉडीगार्ड पैंटसिर का ऑफर
ग्वालियर में खौफनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान
मिशन वर्ल्ड कप 2027: रोहित शर्मा की नजरें दो ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर, क्या 20 मैचों में रचेंगे नया इतिहास?