लखनऊ में पेट्रोल का पैनिक : रात भर पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी, DM बोले- अफवाहों से बचें
News Image

लखनऊ: वैश्विक तनाव के बीच लखनऊ के पेट्रोल पंपों पर अचानक मची भगदड़ ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। ईरान-इजरायल युद्ध और वैश्विक तेल संकट की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के कारण मंगलवार देर रात तक शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह तेल की राशनिंग शुरू कर दी गई।

35% बढ़ी मांग, पंपों पर राशनिंग का दबाव

हालात इतने बेकाबू हो गए कि कई पेट्रोल पंपों ने स्टॉक बचाने के लिए तेल की बिक्री सीमित कर दी। इंदिरानगर, बादशाहनगर, और पॉलिटेक्निक चौराहे जैसे व्यस्त इलाकों में पेट्रोल खत्म होने की खबरें आईं।

कुछ पंपों पर बाइक चालकों को सिर्फ 200 रुपये और कार चालकों को 500 से 1000 रुपये तक का ईंधन देने की मजबूरी दिखी। लोग घंटों कतार में खड़े होकर भी अपनी टंकी फुल नहीं करवा पा रहे थे। नक्खास, हजरतगंज और बुलाकी अड्डा जैसे इलाकों में भी आधी रात तक गाड़ियों का रेला लगा रहा।

DM और पुलिस कमिश्नर का कड़ा रुख

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर बबलू कुमार खुद सड़क पर उतरे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।

जिलाधिकारी ने बताया, पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों की संख्या में 30-35% का अचानक उछाल आया है। यह मांग में वृद्धि है, आपूर्ति में कमी नहीं। हमने तेल कंपनियों के साथ बैठक कर ली है और सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) न करने की अपील की है।

क्यों मची अफरा-तफरी?

विशेषज्ञों के अनुसार, होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर पेट्रोल के खत्म होने की भ्रामक पोस्ट वायरल होने से जनता में घबराहट पैदा हुई। इस स्टॉक करने की होड़ (Panic Buying) ने सामान्य आपूर्ति श्रृंखला पर दबाव डाल दिया, जिससे पंपों पर ईंधन खत्म होने की स्थिति बन गई।

प्रशासन की अपील: घबराएं नहीं

हालांकि कुछ इलाकों जैसे चारबाग, कैंट और गोमती नगर के कुछ पंपों पर स्थिति सामान्य रही और बिना किसी सीमा के तेल मिलता रहा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

केंद्र और राज्य सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि देश में ईंधन का पर्याप्त बैकअप मौजूद है। फिलहाल सबसे बड़ी जरूरत पैनिक से बचने की है, क्योंकि अनावश्यक भीड़ ही वास्तविक किल्लत का कारण बन रही है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ईरान ने निभाया वादा: 42 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जग वसंत , ऊर्जा सुरक्षा हुई मजबूत

Story 1

क्रिकेट पिच पर अनचाहा मेहमान: कुत्ते को गोद में उठाकर बाहर ले गए अभिषेक पोरेल, जीत लिया फैंस का दिल

Story 1

Google के पूर्व MD ने पिता को गिफ्ट किया महंगा MacBook, लेकिन डब्बे को लेकर मिला मजेदार रिएक्शन

Story 1

जेडीयू में ‘निशांत युग’ की आहट? बिहार की सियासत में तेजी से बढ़ रही नीतीश कुमार के बेटे की सक्रियता

Story 1

थिएटर में छुपकर धुरंधर 2 देख रही थीं यामी गौतम, बहन सुरीली ने कैमरे पर खोली पोल!

Story 1

रामनवमी पर राजस्थान का मौसम बिगड़ा: इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Story 1

क्या धुरंधर के लिए अक्षय खन्ना सालों से कर रहे थे तैयारी? वायरल मीम ने खोली पोल

Story 1

बंदर का हाई-टेक अंदाज़: महिला का फोन छीनकर खुद ली सेल्फी, वायरल हुआ वीडियो

Story 1

क्लासरूम में आई लव यू बोलना पड़ा भारी, प्रोफेसर को छात्रा ने चप्पल से पीटा

Story 1

बच्चों के मार्गदर्शक बने नशेबाज: नेपाल ट्रिप से लौटते समय गिरफ्तार हुए 5 सरकारी शिक्षक