राजस्थान में मार्च के अंत में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। चिलचिलाती धूप की जगह अब आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
आज इन जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने आज (27 मार्च) के लिए जयपुर, अजमेर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली और सवाई-माधोपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में मेघगर्जन, बूंदा-बांदी और हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
तापमान का हाल गुरुवार को राज्य का अधिकतम तापमान कोटा में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। वहीं, हिल स्टेशन माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।
रामनवमी और उसके बाद मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 30 मार्च तक एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका सबसे व्यापक असर रामनवमी के आसपास (29 और 30 मार्च) दिखाई देगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में मौसम खराब रहने की प्रबल संभावना है।
तेज आंधी के साथ बारिश की तैयारी आगामी दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है। किसानों और आमजन को सलाह दी गई है कि वे बदलते मौसम के मद्देनजर सावधानी बरतें।
*राजस्थान मौसम अपडेट 26 मार्च
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 26, 2026
*#विशेष_कृषि_मौसम_सलाह*
राज्य में 28 से 30 मार्च एक मजबूत पश्चिम विकशॉप सक्रिय होने तथा कुछ भागों में आंधी बारिश की प्रबल संभावना। pic.twitter.com/noxutvFxSH
क्या धुरंधर के लिए अक्षय खन्ना सालों से कर रहे थे तैयारी? वायरल मीम ने खोली पोल
हॉर्मुज के बाद अब आंसुओं के द्वार पर संकट: क्या ईरान बंद कर देगा दुनिया की तेल की सप्लाई?
ग्वालियर में खौफनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान
क्या मरियम नवाज लॉर्ड्स की रानी हैं? नसीम शाह के विवादित पोस्ट ने मचाया हड़कंप
अमेरिकी डॉलर पर अब राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्नेचर: 165 साल पुरानी परंपरा इतिहास बनी
PSL 11: क्रिकेट के मैदान पर चमत्कार या ग्लिच? खेल के बीच अचानक पिंक हो गई सफेद गेंद!
किम जोंग उन को लुकाशेंको की हथियार वाली भेंट, कहा- दुश्मन आए तो काम आएगी यह राइफल
रामनवमी पर अयोध्या में अद्भुत चमत्कार: रामलला का हुआ दिव्य सूर्य तिलक
व्हाइट हाउस के रेड कार्पेट पर छाया Figure 03 : मेलानिया ट्रंप के साथ कदमताल करता दिखा भविष्य का रोबोट
वायरल वीडियो पर घमासान: तेजस्वी यादव पर FIR की तैयारी, दानिश रिजवान ने दी सफाई