पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन शुरू होते ही विवादों के घेरे में आ गया है। 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंसमेन के बीच खेले गए उद्घाटन मैच ने अपनी खराब प्रोडक्शन क्वालिटी और दोहरे मापदंडों के कारण इंटरनेशनल स्तर पर फजीहत करवा ली है।
मैच के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा आर्टिफिशियल क्राउड नॉइज की रही। स्टेडियम में दर्शकों की भारी कमी थी, लेकिन टीवी पर तालियों और शोर का शोर सुनाई दे रहा था। दर्शकों ने तुरंत इसे पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर इसे फेक एक्सपीरियंस करार दिया।
इतना ही नहीं, प्रसारण की गुणवत्ता भी बेहद खराब रही। दर्शकों ने ऑडियो-वीडियो में लैग, स्पष्ट न सुनाई देने वाली कमेंट्री और कमजोर वीडियो क्लैरिटी की शिकायत की। इन तकनीकी खामियों ने पीएसएल के प्रोडक्शन स्टैंडर्ड्स पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पाकिस्तान में जारी फ्यूल क्राइसिस का हवाला देते हुए मैच को क्लोज्ड डोर यानी बिना दर्शकों के आयोजित करने का फैसला लिया गया था। फैंस का तर्क है कि अगर स्थिति इतनी गंभीर थी, तो टीवी पर कृत्रिम शोर का सहारा लेकर सच्चाई छिपाने की क्या जरूरत थी?
फैंस का गुस्सा इस बात को लेकर ज्यादा है कि जिस प्रतियोगिता से आम जनता को दूर रखा गया, वहां VIP मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ था।
स्टेडियम में पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज शरीफ और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी समेत कई रसूखदार हस्तियों की मौजूदगी ने आग में घी का काम किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने इसे पेशेवर टूर्नामेंट के बजाय एक वीआईपी लीग करार दिया।
नाराज फैंस का कहना है कि अगर मैच बंद दरवाजों के पीछे था, तो रसूखदार लोगों के लिए नियम क्यों अलग थे? इस दोहरे रवैये ने लीग प्रशासन और प्रशंसकों के बीच भरोसे की खाई को और गहरा कर दिया है।
यह विवाद पीएसएल के लिए एक बड़ा झटका है, जिसने लीग की विश्वसनीयता और साख पर दुनिया भर में सवालिया निशान लगा दिए हैं।
🚨Sound Quality during Pakistan Super League 2026 pre-innings 😂
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 26, 2026
Another L for PSL 🤡pic.twitter.com/pg8Hi4lbl2
होर्मुज़ संकट के बीच ट्रंप का यू-टर्न: ईरान पर हमलों पर 6 अप्रैल तक लगी ब्रेक
ईरान की मिसाइलों पर थैंक्यू इंडिया : इजरायल पर 83वीं लहर का जोरदार हमला
ये गलती नहीं, युद्ध अपराध: मिनाब स्कूल हमले पर ईरान ने अमेरिका और इजरायल को घेरा
सावनेर की स्वर्णिम उपलब्धि: अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक में दर्ज हुई महाआरती
# ईरान का वो मास्टरप्लान, जिसके आगे बेबस हुए ट्रंप; जंग में क्या अमेरिका की हो रही है हार?
WhatsApp का कायापलट: AI और नए धांसू फीचर्स से बदल जाएगी चैटिंग की दुनिया!
चालान छुड़ाने के लिए थाने में माता का साया: पत्नी का अजीब ड्रामा देख हक्के-बक्के रह गए पुलिसकर्मी
ईरान-लेबनान युद्ध के बीच नेतन्याहू पर चौतरफा हमला, विपक्ष ने दी चेतावनी: IDF पतन के कगार पर
भारत की सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: रूस इस साल देगा S-400 की बाकी यूनिट्स और बॉडीगार्ड पैंटसिर का ऑफर
IPL 2026: बेंगलुरु में IPL का रोमांच, मैच देखने जा रहे हैं तो ट्रैफिक पुलिस की ये एडवाइजरी जरूर पढ़ लें