आईपीएल 2026 के आगाज से पहले इम्पैक्ट प्लेयर नियम एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस विवादास्पद नियम को लेकर जहां कई खिलाड़ी और कप्तान अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं, वहीं गुजरात टाइटंस के खेमे में कोच आशीष नेहरा और कप्तान शुभमन गिल के बीच अलग तरह की राय देखने को मिली है।
नियम पर नेहरा का बेबाक अंदाज गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा ने इस नियम के प्रभाव को पूरी तरह से नकार दिया है। चंडीगढ़ रवानगी से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेहरा ने कहा, मुझे नहीं लगता कि खेल में रत्ती भर भी बदलाव आया है। वही डंडे हैं, वही बॉल है और वही पिच की लंबाई है।
300 रन बनाना मजाक नहीं आशीष नेहरा का मानना है कि केवल एक खिलाड़ी के जुड़ने से खेल का स्वरूप नहीं बदलता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर इम्पैक्ट प्लेयर नियम है भी, तो हर मैच में 300 रन नहीं बन रहे हैं। 300 रन बनाना कोई मजाक नहीं है। खेल तब बदलेगा जब पिच का मिजाज बदलेगा, वरना सब पहले जैसा ही है।
कप्तान गिल की अलग राह नेहरा के उलट, टीम के कप्तान शुभमन गिल इस नियम के पक्ष में नहीं हैं। गिल का मानना है कि यह नियम क्रिकेट की मौलिकता को प्रभावित करता है। उन्होंने साफ कहा, व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि इम्पैक्ट प्लेयर नियम नहीं होना चाहिए। क्रिकेट 11 खिलाड़ियों का खेल है।
स्किल्स पर असर की चिंता शुभमन गिल ने नियम के नुकसान गिनाते हुए कहा कि अतिरिक्त बल्लेबाज के आने से खेल की रोमांचकता कम हो रही है। गिल के अनुसार, एक अतिरिक्त बल्लेबाज को खिलाने से खिलाड़ियों के स्किल का महत्व कम हो जाता है। इससे गेम एक जैसा होने लगा है।
आईपीएल 2026 का बिगुल गुजरात टाइटंस का मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ है। कोच और कप्तान के बीच इस वैचारिक मतभेद के बावजूद, टीम का पूरा ध्यान अब मैदान पर जीत दर्ज करने पर है। देखना यह होगा कि मैदान पर यह नियम टीम की रणनीति को कैसे प्रभावित करता है।
VIDEO | IPL 2026: “Game hasn’t changed an inch despite impact player rule,” says GT Head Coach Ashish Nehra; calls game “largely the same”.#IPLUpdates #GujaratTitans #AshishNehra
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/aBtlQjjAaL
जम्मू-कश्मीर विधानसभा बनी अखाड़ा: पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी पर कांग्रेस-भाजपा में हाथापाई
रामनवमी पर पटना की सड़कों का रूट मैप बदला: शाम 5 बजे से इन रास्तों पर नो एंट्री , घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
राजस्थान की सियासत में भूचाल: मंत्रियों के बेटों के दखल पर अशोक गहलोत का बड़ा हमला
PSL में शर्मनाक नजारा: गेंद बनी पिंक , घटिया जर्सी की पोल खुली तो सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक
PSL 2026: रंग बदलने वाली गेंद से हंसी का पात्र बनी लीग, जर्सी की घटिया क्वालिटी पर मचा बवाल
समुद्र में दिखा मिरेकल बर्थ : स्पर्म व्हेल के प्रसव का दुर्लभ वीडियो देख दंग रह गए वैज्ञानिक
प्रार्थना में चुपके से लॉलीपॉप: स्कूल के बच्चे का ये वीडियो जीत रहा है सबका दिल
मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं : IPL 2026 से पहले शुभमन गिल का आलोचकों को दो टूक जवाब
शीशमहल विवाद: महंगे झूमर से लेकर ऑटोमैटिक लिफ्ट तक, केजरीवाल के सरकारी आवास की अंदरूनी तस्वीरें आईं सामने
धुरंधर 2 का जलवा: दिल्ली की मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, हर कोई हुआ फिल्म का मुरीद