पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में बदइंतजामी और तकनीकी खामियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी करा दी है। इस मामले पर अब पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
शाहिद अफरीदी ने इस शर्मनाक स्थिति पर अपना दुख जताते हुए कहा, हमारे लिए यह बहुत ही शर्मनाक बात है। सच कहें तो अब हम किसी को अपना चेहरा दिखाने लायक भी नहीं रहे। हम टीवी पर बड़ी-बड़ी बातें करते थे कि आईपीएल, पीएसएल से पीछे है, लेकिन यहां तो सब कुछ उलट ही दिख रहा है।
अफरीदी ने अपनी भड़ास निकालते हुए आगे कहा, मैच शुरू होने में 15 मिनट की देरी हुई, ब्रॉडकास्टिंग का स्तर बेहद गिरा हुआ है और चीजें संभल नहीं रही हैं। हमारी शर्मिंदगी का कोई अंत नजर नहीं आता।
विवाद की शुरुआत लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच हुए पहले मैच से हुई। मैच के शुरुआती 2 ओवरों के भीतर ही सफेद रंग की गेंद का रंग बदलकर लाल (गुलाबी) हो गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि खिलाड़ियों की जर्सी का रंग गेंद पर छूट रहा था। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर पीएसएल की जमकर थू-थू हो रही है।
सिर्फ गेंद का रंग ही नहीं, बल्कि प्रोडक्शन और साउंड क्वालिटी ने भी फैंस का पारा बढ़ा दिया है। पोस्ट-मैच इंटरव्यू के दौरान साउंड क्वालिटी इतनी खराब थी कि उसे लेकर इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। फैंस इसे एक मजाक करार दे रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने पीएसएल के पिछले सीजन और इस सीजन की तुलना करते हुए लिखा, बाकी लीग दिन-ब-दिन बेहतर हो रही हैं, लेकिन पीएसएल पीछे की ओर जा रहा है। ब्रॉडकास्टिंग इतनी बोरिंग और डल है कि इसे देखना मुश्किल है।
यूजर ने सवाल उठाया कि जब पीसीबी सिर्फ फ्रैंचाइज फीस से ही 800 करोड़ से ज्यादा कमा रहा है, तो फिर क्वालिटी पर खर्च क्यों नहीं किया जा रहा? पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधते हुए कहा गया कि वे सिर्फ बातें करते हैं, जमीनी स्तर पर काम नहीं हो रहा।
🚨 MASSIVE STATEMENT BY SHAHID AFRIDI ON PAKISTAN & PSL 🚨
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 27, 2026
Shahid Afridi Said 🗣️
“For us, this is a matter of great embarrassment. Honestly, we can’t even show our faces properly anymore. We’ve always been saying on live television that the IPL is far behind the PSL, but here… pic.twitter.com/chICHx9coJ
ट्रेन में चैन खींचते ही कैसे रुक जाती है भारी-भरकम ट्रेन? क्या है इसके पीछे का विज्ञान?
IPL 2026: मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं , टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर शुभमन गिल का दो टूक जवाब
टी20 वर्ल्ड कप में जगह न मिलने पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं
रेलवे की जमीन होगी अतिक्रमण मुक्त: AI और ड्रोन बनेंगे चौकीदार , अश्विनी वैष्णव ने बताया मास्टर प्लान
नेपाल में बालेन युग का आगाज: रैपर से प्रधानमंत्री बने बालेंद्र शाह, प्रचंड बहुमत के साथ संभाली सत्ता
PAK में घुसकर रणवीर सिंह ने की शूटिंग! पाकिस्तानी का अजीबोगरीब दावा सुन हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
मिसाइल पर थैंक यू लिखकर ईरान का इजरायल पर हमला, भारत समेत कई देशों का जताया आभार
मुंबई-मॉस्को का मेगा एलायंस : 300 अरब डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर मुंबई का सफर
बेइज्जती हो तो ऐसी! PSL के पहले ही दिन दुनिया भर में बना पाकिस्तान का मजाक
शीशमहल विवाद: महंगे झूमर से लेकर ऑटोमैटिक लिफ्ट तक, केजरीवाल के सरकारी आवास की अंदरूनी तस्वीरें आईं सामने