ईरान इस वक्त एक भीषण युद्ध के दौर से गुजर रहा है। इजरायल और अमेरिका के साथ चल रही लड़ाई में ईरान की बुनियादी संरचना, ऊर्जा संयंत्र और रिहायशी इलाके तबाह हो चुके हैं। हर तरफ बम और मिसाइलों की गूंज है। ऐसी कठिन परिस्थितियों में, भारत के बच्चों ने अपने नन्हे हाथों से इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।
जम्मू-कश्मीर समेत भारत के कई हिस्सों में बच्चों ने अपनी बचत का गुल्लक तोड़कर ईरान के पीड़ित बच्चों के लिए आर्थिक मदद भेजी है। भारत में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर इस भावुक पल की एक तस्वीर साझा की है। दूतावास ने इसे प्यार भरा तोहफा बताते हुए कहा है कि इन नन्हे बच्चों की दया को ईरान कभी नहीं भूलेगा।
इस समर्थन के प्रति आभार जताते हुए ईरान ने एक अनोखा कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल पर दागी गई ईरान की मिसाइलों पर थैंक यू इंडिया लिखा गया है। ईरानी सेना ने स्पष्ट किया है कि यह उन देशों के प्रति सम्मान है जिन्होंने युद्ध के इस संकट में ईरान का साथ दिया है।
ईरानी रेड क्रिसेंट के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 92 हजार से अधिक नागरिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। रिहायशी घरों के अलावा स्कूल, अस्पताल और व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी हमले की चपेट में आए हैं। हाल ही में, अमेरिका और इजरायल ने ईरान के दो प्रमुख स्टील प्लांट्स—खुजेस्तान और इस्फहान स्थित मोबारेकेह फैक्ट्री—को एयरस्ट्राइक में निशाना बनाया है।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने संकेत दिए हैं कि यह युद्ध अब अपने अंतिम चरण में है और हफ्तों में खत्म हो सकता है। हालांकि, अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल जमीनी सेना भेजने की योजना नहीं बना रहा है। दूसरी ओर, ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने गलती से भी जमीनी सेना उतारी, तो हालात नियंत्रण से बाहर हो जाएंगे।
युद्ध केवल ईरान में ही नहीं, बल्कि अमेरिका के लिए भी भारी पड़ रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस संघर्ष में अब तक 303 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकांश को ईरान के ड्रोन हमलों के कारण ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी हुई है। इस बीच, होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखना और युद्ध के बाद की शांति बहाल करना अब अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।
*A gift from the small yet love-filled hearts of Indian children to their classmates at #Minab School in Iran;
— Iran in India (@Iran_in_India) March 27, 2026
When an Indian child, with tiny hands, offers their piggy bank as a gift to the children of Iran.
Friday, 27/3/ 2026
Iran Embassy - New Delhi
We will never forget your… pic.twitter.com/Q8Nxk6ttDs
भारत की सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: रूस इस साल देगा S-400 की बाकी यूनिट्स और बॉडीगार्ड पैंटसिर का ऑफर
शादी के एक महीने बाद रश्मिका-विजय पहुंचे मंदिर, वायरल हुई कपल की इमोशनल पोस्ट
PSL 2026: सफेद गेंद बनी लाल, शर्मिंदगी से लाल हुआ पाकिस्तान; भारतीय दिग्गज ने लिए मजे
वेट लॉस दवाओं का काला सच : बिना डॉक्टर की सलाह ली तो बढ़ सकता है जान का खतरा
15 साल के हुए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी: अब टीम इंडिया में एंट्री का रास्ता पूरी तरह साफ
रेस्टोरेंट में घुसा बंदूकधारी, युवक ने दिखाई गजब की हिम्मत; वीडियो देख दंग रह गए लोग
PSL 2026: उद्घाटन मैच में ही पाकिस्तान की फजीहत, गेंद बनी गुलाबी तो उड़ने लगा मजाक
ईरान की मिसाइलों पर Thank You India : आखिर तेहरान ने क्यों दुनिया के सामने जताया भारत का आभार?
किम जोंग उन को लुकाशेंको की हथियार वाली भेंट, कहा- दुश्मन आए तो काम आएगी यह राइफल
बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल : क्या 72 घंटे में नीतीश कुमार छोड़ देंगे कुर्सी?