रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी और किरदारों को दर्शकों ने खूब सराहा है। लेकिन अब फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर एक पाकिस्तानी युवक का दावा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
लियारी में हुई शूटिंग का दावा इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी युवक दावा कर रहा है कि धुरंधर 2 की शूटिंग बैंकॉक में नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लियारी में हुई है। उसका कहना है कि फिल्म में लियारी का नाम इस्तेमाल करना वहां का मजाक उड़ाने जैसा है।
सुबह 4 बजे छिपकर आते थे रणवीर जब इंटरव्यूअर ने कहा कि फिल्म की शूटिंग भारत में हुई है, तो युवक ने अजीब तर्क दिया। उसने कहा कि रणवीर सिंह और बाकी क्रू सुबह 4 बजे लियारी के चील चौक पर आते थे। उसने दावा किया कि उस समय पूरी जनता सो रही होती थी, इसलिए किसी को पता नहीं चला।
दिन में आते तो चीर-फाड़ हो जाती युवक ने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा, रणवीर सिंह दिन में आने की हिम्मत नहीं कर सकता था। अगर वह दिन में आता, तो लियारी के लोग उसे चीर-फाड़ देते। उसने दावा किया कि लियारी के कुछ बुजुर्गों ने रणवीर सिंह को वहां देखा है।
इंटरनेट पर उड़ा मजाक इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने मजे लेने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, यह तो कोई रियल सीक्रेट मिशन था, जहां बिना किसी सेल्फी या वीडियो के शूटिंग पूरी हो गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसा कि यह धुरंधर फिल्म का ही असर है कि लोगों को ऐसी काल्पनिक बातें सच लग रही हैं।
बैंकॉक में बना था सेट बता दें कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि फिल्म का सेट बैंकॉक में तैयार किया गया था। वहां क्राउड में कुछ लोग जरूर थे जो पाकिस्तान से ताल्लुक रखते थे, लेकिन शूटिंग का लियारी में होना केवल एक कोरी कल्पना है।
Pakistan’s Lyari resident says Aditya Dhar, Ranveer Singh and Sanjay Dutt used to come at 4am to shoot in Lyari for Dhurandhar! 🤣🤣🤣🤣
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 26, 2026
Imagine how good the set design, story and direction of the film has been! @AdityaDharFilms @RanveerOfficial
pic.twitter.com/eQ1zDj0uo2
ताली बजाओ, खुल जाएगा दरवाजा: दिल्ली के 60 करोड़ के शीशमहल का वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026: आरसीबी की बड़ी जीत से पहले HazleGOD की वापसी, लेकिन फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार
PSL 2026: सफेद गेंद बनी लाल, शर्मिंदगी से लाल हुआ पाकिस्तान; भारतीय दिग्गज ने लिए मजे
अखिलेश यादव का तंज: इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजाएंगे , सरकार पर बरसे सपा प्रमुख
ईरान ने निभाया वादा: 42 हजार टन LPG लेकर गुजरात पहुंचा जग वसंत , ऊर्जा सुरक्षा हुई मजबूत
योगी आदित्यनाथ को मिला अनोखा तोहफा: नन्हीं बच्ची ने भेंट किया बुलडोजर , सीएम ने दी यह सीख
हमारी शर्मिंदगी का अंत नहीं... : PSL की फजीहत पर शाहिद अफरीदी का बड़ा बयान
युवराज सिंह ने खास अंदाज में मनाया पिता योगराज का 68वां जन्मदिन, भावुक वीडियो जीत रहा है दिल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला: एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती, क्या आम आदमी को मिलेगा फायदा?
गैस संकट पर आर-पार: अखिलेश का भाजपा पर हमला, योगी ने जनता से की संयम की अपील