बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। नेलमंगला स्थित श्री सिद्धार्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में बुधवार को एक प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को प्रपोज कर दिया, जिसके बाद कैंपस का माहौल रणभूमि में बदल गया।
क्लास में आई लव यू और चॉकलेट का ऑफर घटना का आरोपी प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में प्रोफेसर क्लास में छात्रों के सामने यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्हें इस बैच से बहुत प्यार है। इसके बाद उन्होंने क्लास में बैठी एक छात्रा को सबके सामने आई लव यू कह दिया और पूरी क्लास को चॉकलेट बांटने की बात कही।
छात्रा ने नकारा, प्रोफेसर ने दिया बेतुका तर्क जब छात्रा ने प्रोफेसर के प्रस्ताव को सिरे से खारिज करते हुए प्रिंसिपल के पास जाने की चेतावनी दी, तो प्रोफेसर ने उलटा उसी पर आरोप मढ़ दिया। प्रोफेसर का दावा था कि छात्रा ने उन्हें पहले प्रपोज किया था और उनके पास इसका CCTV सबूत है। हालांकि, जब छात्रा ने सबूत दिखाने की चुनौती दी, तो प्रोफेसर अपनी बात से पलट गए और क्लास से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।
छात्रों का फूटा गुस्सा, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा प्रोफेसर की इस हरकत से क्लास और कैंपस के अन्य छात्र भड़क उठे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि आक्रोशित छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया। छात्रों ने पहले प्रोफेसर को खरी-खोटी सुनाई और फिर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान एक छात्रा को प्रोफेसर को चप्पल से मारते हुए भी देखा गया। अपनी जान बचाकर प्रोफेसर कैंपस में खड़ी अपनी कार तक भागा, लेकिन छात्रों ने वहां भी उसे नहीं छोड़ा।
कॉलेज प्रशासन की सख्त कार्रवाई हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रोफेसर मोहम्मद अब्दुल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह शर्मनाक घटना अब शैक्षणिक जगत के लिए एक बड़ा सवाल बन गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रोफेसर की तलाश जारी है।
A professor at Siddhartha Medical College in Karnataka s Nelamangala proposed to one of his students in the classroom, and later claimed that the woman had proposed to him first. The woman rejected his proposal and sought proof of his claims.
— Vani Mehrotra (@vani_mehrotra) March 26, 2026
The professor was later thrashed by… pic.twitter.com/CaU9NqWrpg
IPL 2026: आरसीबी की बड़ी जीत से पहले HazleGOD की वापसी, लेकिन फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार
टी20 वर्ल्ड कप में जगह न मिलने पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं
संन्यास से यू-टर्न: वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज की 9 साल बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी
ग्वालियर में खौफनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गूंजे खामेनेई के नारे, इजराइल और अमेरिका के खिलाफ हुआ जोरदार प्रदर्शन
भारत की सुरक्षा को बड़ा बूस्ट: रूस इस साल देगा S-400 की बाकी यूनिट्स और बॉडीगार्ड पैंटसिर का ऑफर
29 तारीख का खेल : पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर डीएमके का बड़ा दावा
कपिल शर्मा के घर राम नवमी की धूम: बेटी अनायरा के साथ किया कन्या पूजन, वीडियो हुआ वायरल
जेडीयू में ‘निशांत युग’ की आहट? बिहार की सियासत में तेजी से बढ़ रही नीतीश कुमार के बेटे की सक्रियता
ईरान-लेबनान युद्ध के बीच नेतन्याहू पर चौतरफा हमला, विपक्ष ने दी चेतावनी: IDF पतन के कगार पर