रहस्यमयी वीडियो ने बढ़ाई चिंता व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया हैंडल से जारी एक वीडियो ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस वीडियो में एक महिला की आवाज साफ सुनी जा सकती है, जो कह रही है— It s launching soon, right? (यह जल्द ही लॉन्च होने वाला है, है ना?)। इस क्लिप के सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म है।
क्या यह कोई एक्सीडेंटल लीक है? वीडियो में कोई संदर्भ (context) नहीं दिया गया है और न ही व्हाइट हाउस की ओर से अब तक कोई स्पष्टीकरण आया है। लोग इसे ईरान-इजरायल के बीच जारी तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर इसे जल्द होने वाले किसी सैन्य हमले का संकेत बता रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह किसी इंटर्न की तकनीकी गलती (माइक्रोफोन ऑन रह जाना) हो सकती है।
सोशल मीडिया पर कॉन्सपिरेसी थ्योरी का दौर सोशल मीडिया पर इसे लेकर अजीबोगरीब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह कोई नई नीति या एग्जीक्यूटिव ऑर्डर हो सकता है। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह शायद किसी मिसाइल डिफेंस सिस्टम के टेस्ट से जुड़ा कन्वर्सेशन हो सकता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि व्हाइट हाउस जनता के साथ कोई मनोवैज्ञानिक खेल खेल रहा है या यह महज़ एक मानवीय चूक है।
मिडिल ईस्ट में बारूदी तनाव यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ है जब मिडिल ईस्ट पहले से ही युद्ध की आग में जल रहा है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 27 दिनों से सैन्य टकराव जारी है। ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई तेज करते हुए होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस संकट गहरा गया है।
ईरान का दावा: अमेरिकी युद्धपोत पर दागी मिसाइल तनाव के बीच, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने दावा किया है कि उन्होंने अमेरिकी एयरक्राफ्ट करियर USS अब्राहम लिंकन की ओर एक क्रूज मिसाइल दागी है। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है। इस बीच, व्हाइट हाउस का यह रहस्यमयी लॉन्च वाला बयान आधिकारिक तौर पर किसी बड़े सैन्य अभियान की ओर इशारा कर रहा है या महज एक भूल, यह आने वाले कुछ घंटों में स्पष्ट हो पाएगा।
🚨Breaking:
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) March 26, 2026
🇺🇸The White House posted a video on X where someone, possibly Karoline Leavitt, can be heard saying It s launching soon right?
No context, no explanation...pic.twitter.com/Jpk4Mpn3Rs https://t.co/lUrNt7CYPh
मेरे सारे 6 सीन काट दिए, आखिर मुझसे क्या दुश्मनी है? आदित्य धर पर भड़के धुरंधर 2 के एक्टर
मिडिल ईस्ट संकट: घबराएं नहीं, भारत के पास है ईंधन का पर्याप्त भंडार; सरकार ने सर्वदलीय बैठक में दिया भरोसा
पलक झपकते ही ईरान ने मार गिराया अमेरिकी F-18 फाइटर जेट, जारी किया सनसनीखेज वीडियो
बांग्लादेश: पद्मा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस, 23 लोगों की दर्दनाक मौत, कई लापता
खाली स्टेडियम देख भड़के बाबर आजम, PSL 2026 में क्राउड को खींचने के लिए दिया ये सटीक फॉर्मूला
व्हाइट हाउस में बंगाली बाबू बना रोबोट: मेलानिया ट्रंप के सामने दिखाई अपनी अनोखी प्रतिभा
IPL 2026: इन दो कप्तानों की लंबी छुट्टी से बढ़ी टीमों की धड़कनें, क्या लय खो चुके हैं पंत और अय्यर?
अब बिना आधार तत्काल टिकट नहीं: रेलवे ने बदला बुकिंग का पूरा गेम
जेडीयू सांसद गिरधारी यादव पर लटकी अयोग्यता की तलवार, बेटे के आरजेडी प्रेम पर दिया बड़ा बयान
ईरान तनाव के साये में ट्रंप की चीन यात्रा तय: 14-15 मई को शी जिनपिंग से होगी ऐतिहासिक मुलाकात