तेहरान: मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रस्तावों के बीच, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने एक बड़ा दावा किया है। ईरान का कहना है कि उसने अपने एयर डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट को मार गिराया है।
क्या दिख रहा है वीडियो में? ईरान ने इस घटना का एक वीडियो जारी किया है। इसमें एक अमेरिकी F-18 फाइटर जेट उड़ान भरता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक जेट के करीब एक तेज रोशनी (फ्लैश) दिखाई देती है, जिसके तुरंत बाद विमान का संतुलन बिगड़ जाता है और वह तेजी से नीचे गिरते हुए नजर आता है।
अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हालाँकि, इस घटना को लेकर अभी तक अमेरिकी सेना की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। यदि यह दावा सही साबित होता है, तो यह ईरान के लिए एक बड़ी सैन्य उपलब्धि मानी जाएगी। इससे पहले 5 मार्च को भी ईरान ने एक अमेरिकी F-15 स्ट्राइक ईगल को मार गिराने का दावा किया था।
ड्रोन हमलों का पुराना इतिहास ईरान केवल फाइटर जेट ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक अमेरिकी तकनीक को भी निशाना बनाता रहा है। अब तक ईरान अमेरिका के 12 MQ-9 रीपर ड्रोन को मार गिराने का दावा कर चुका है। इन ड्रोन्स को दुनिया के सबसे आधुनिक और खतरनाक ड्रोन्स में गिना जाता है।
ट्रंप का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया इस बीच, ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भेजे गए युद्धविराम प्रस्ताव को भी सिरे से खारिज कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को 15 सूत्रीय शांति प्लान भेजा था।
ईरानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि वे तब तक युद्ध नहीं रोकेंगे जब तक उनकी शर्तें पूरी नहीं होतीं। तेहरान ने साफ कर दिया है कि वह अपनी शर्तों के आधार पर ही किसी भी समझौते पर बात करने को तैयार है।
Iran s Islamic Revolution Guards Corps (IRGC) announces that it has successfully targeted an American F-18 fighter jet.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 25, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/E9nRJgnla3
# रील की दीवानगी पड़ी भारी: चलती ऑटो में ड्राइवर की लापरवाही से टला बड़ा हादसा
होर्मुज में ईरान की सख्ती: पाकिस्तान जा रहे जहाज को IRGC ने खदेड़ा, शहबाज सरकार को बड़ा झटका
बांग्लादेश: फेरी पर चढ़ते समय पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, दर्जनों लापता
चंडीगढ़ में डिलीवरी एजेंट का स्टैच्यू बना वीडियो वायरल, क्या भारत में दस्तक दे चुकी है ज़ॉम्बी ड्रग ?
कोई रोना मत : 13 साल के कोमा के बाद हरीश राणा को मिली अंतिम विदाई, पिता के शब्दों ने रुलाया पूरा श्मशान
वंदे भारत से भी तेज: डीडीयू-गया रूट पर ट्रेन ने पकड़ी 176 किमी/घंटा की रफ्तार
इजराइल में खौफ का मंजर: UN से गुहार, ईरान का पागलपन रोकें, हमने नहीं सोचा था इतनी तबाही होगी!
शेन वॉर्न का मास्टर स्ट्रोक: राजस्थान रॉयल्स की 15,300 करोड़ की डील से परिवार को मिलेंगे 460 करोड़
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान की पहल को मिला मलेशिया का साथ
कुत्ता काटने के बाद भौंकने लगा था बच्चा, रेबीज नहीं इस गंभीर मानसिक बीमारी की हुई पुष्टि