मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं होगी। संसद के बजट सत्र के दौरान बुधवार को आयोजित एक सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विपक्ष को आश्वस्त किया कि कच्चे तेल और गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
होर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे जहाज सरकार ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पर भारत की पैनी नजर है। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि ईंधन से लदे जहाज लगातार सुरक्षित रूप से होर्मुज से निकलकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और घरेलू ऊर्जा जरूरतों को अबाध गति से पूरा करना है।
विपक्ष का मिला साथ केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बैठक को सफल बताते हुए कहा कि सरकार ने पश्चिम एशिया के संकट और उसके भारत पर संभावित प्रभावों पर विपक्ष को विस्तार से जानकारी दी। विपक्ष ने भी संकट की इस घड़ी में एकजुटता दिखाते हुए सरकार के साथ खड़े होने का भरोसा दिया है। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने उठाए कदम इससे पहले राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट किया था कि सरकार इस वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम ने बताया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए सात नए अधिकारसंपन्न समूहों का गठन किया गया है, जो एलपीजी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर नजर रखेंगे।
कौन शामिल नहीं हुआ? सर्वदलीय बैठक से तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने दूरी बनाए रखी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी बैठक में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वे इस बैठक में उपस्थित नहीं रह पाएंगे।
ईंधन टैंकरों की सुरक्षित वापसी भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सरकार का दावा धरातल पर भी नजर आ रहा है। एलपीजी लेकर आ रहे पाइन गैस और जग वसंत जैसे टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुके हैं और जल्द ही भारतीय बंदरगाहों पर पहुंचने वाले हैं। इससे पहले भी कई टैंकर सुरक्षित रूप से भारत पहुंच चुके हैं, जो सरकार की तैयारियों को पुख्ता करते हैं।
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, आज सर्वदलीय बैठक बुलाकर सरकार ने विपक्ष के साथियों के साथ चर्चा की और पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की जानकारी दी... पश्चिम एशिया में जो स्थिति है उससे भारत पर प्रभाव पड़ेगा और भारतीयों के लिए सरकार ने क्या-क्या कदम उठाए हैं, उस… pic.twitter.com/4SBQtq2xuJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: भाजपा की तीसरी सूची जारी, आरजी कर पीड़िता की मां को मिला टिकट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 61वां जन्मदिन: गृह नगर में पूजा-अर्चना, सागर में किसान की खाट पर किया भोजन
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहें पूरी तरह फर्जी, देश में ईंधन का है पर्याप्त भंडार
पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार: क्या वाकई खत्म हो गया स्टॉक या सिर्फ अफवाहों का बाजार गर्म?
चैत्र नवरात्रि: दुष्टों का नाश करने वाली माँ कालरात्रि का सातवां दिन, जानें पूजा विधि और रहस्य
धुरंधर 2 से कटा वड़ा पाव गर्ल के दोस्त का पत्ता? आदित्य धर पर भड़के सैफी, लगाए गंभीर आरोप
होर्मुज संकट से घिरी भारत की रसोई , अब इस दूर के दोस्त ने थामी कमान
QS वर्ल्ड रैंकिंग में भारत का दबदबा: IIT और JNU ने दुनिया में बढ़ाया मान
मंत्री से प्रोफेसर: अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज में ली पहली क्लास, पिता का सपना हुआ साकार
PNG अनिवार्य: तीन महीने में LPG कनेक्शन नहीं बदला तो बंद होगी सप्लाई, सरकार का सख्त आदेश