QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 के ताजा आंकड़े जारी कर दिए गए हैं, जो भारतीय उच्च शिक्षा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाते हैं। इस साल भारतीय संस्थानों ने न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, बल्कि गुणवत्ता के पैमाने पर भी शानदार सुधार किया है।
इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि संस्थानों की संख्या में बढ़ोतरी है। रैंकिंग में शामिल होने वाले भारतीय संस्थानों की संख्या 79 से बढ़कर अब 99 हो गई है। यानी केवल एक साल में 20 नए भारतीय संस्थानों ने वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बनाई है।
QS रैंकिंग किसी संस्थान के चयन के लिए चुनिंदा कड़े मानकों का पालन करती है। इसमें मुख्य रूप से शैक्षणिक प्रतिष्ठा (Academic Reputation), नियोक्ताओं के बीच साख (Employer Reputation), रिसर्च और सिटेशन, अंतरराष्ट्रीय छात्रों और शिक्षकों की संख्या, और संस्थानों के ग्लोबल कनेक्शन को आधार बनाया जाता है।
भारतीय संस्थानों ने विषयों (Subjects) की श्रेणी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस साल भारत ने 120 नए विषयों में एंट्री की है। कुल मिलाकर भारतीय संस्थानों को 599 विषयों में स्थान मिला है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 533 था।
रैंकिंग में आईआईटी (IITs) का वर्चस्व कायम है। शीर्ष संस्थानों में आईआईटी दिल्ली, बॉम्बे, मद्रास, खड़गपुर और कानपुर शामिल हैं।
प्रमुख संस्थानों की स्थिति:
इस वर्ष आईआईटी बीएचयू (IIT BHU) ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस संस्थान के 11 विषयों ने दुनिया के टॉप 500 में अपनी जगह बनाई है। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत के इंजीनियरिंग और साइंस डिसिप्लिन को वैश्विक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।
यह रैंकिंग संकेत देती है कि भारतीय शैक्षणिक संस्थान अब केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर रिसर्च और इनोवेशन के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं।
*Looking to study a specific subject? The latest QS World University Rankings by Subject are now live to help you compare your options.
— QS World University Rankings (@worlduniranking) March 25, 2026
Check the full ranking here: https://t.co/HXOcokdaSN
What s the major you are planning to study?#SubjectRankings #QSWUR #UniRankings pic.twitter.com/RnmNa8dVaz
जिम का वर्कआउट भी फेल! नगालैंड की इस शक्तिशाली परंपरा का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप
महाराष्ट्र में पैनिक बाइंग का दौर: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, तेल कंपनियों ने कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान
बाल बड़े होने का बहाना, परीक्षा से बाहर; स्कूल की मनमानी पर भड़के पिता, पुलिस तक पहुंचा मामला
ट्रंप को ईरान का करारा जवाब: तुम खुद से ही बातें कर रहे हो, हार को समझौता मत कहो
लॉन्च से पहले ही लीक हुई Samsung के नए स्मार्टफोन्स की कीमतें, जानें क्या होगा खास
उड़ान भरने को तैयार भारत: कैबिनेट का UDAN 2.0 को बड़ा तोहफा, 28,840 करोड़ रुपये मंजूर
ममता बनर्जी की उत्तर बंगाल में बेचैनी: सियासी जमीन खिसकने का डर या वापसी की जंग?
विदेशों में धुरंधर 2 का जलवा, UK में तोड़ा 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड
वोटर लिस्ट में अंडर ट्रायल हुए अभिषेक बनर्जी: चुनाव आयोग पर भड़की टीएमसी, लगाए गंभीर आरोप
होर्मुज में ईरान का कब्जा : कराची जा रहे जहाज को बीच रास्ते से लौटाया, अब वसूल रहा भारी टोल