मुंबई: महाराष्ट्र के कई जिलों में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत की अफवाहें जंगल में आग की तरह फैल गईं। इसके चलते राज्य भर के पेट्रोल पंपों पर अचानक पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) शुरू हो गई और ईंधन भरवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लग गईं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर स्पष्ट किया गया है कि राज्य में ईंधन की कोई कमी नहीं है।
कंपनियों का भरोसा: पर्याप्त स्टॉक मौजूद भारत पेट्रोलियम (BPCL) और अन्य सरकारी तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही ईंधन संकट की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। कंपनियों का कहना है कि उनकी सप्लाई चेन पूरी क्षमता के साथ काम कर रही है और देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
कोल्हापुर से नाशिक तक अफरा-तफरी कोल्हापुर में कई पेट्रोल पंपों ने ईंधन की सीमित आपूर्ति का फैसला लिया, जिससे लोगों में डर और बढ़ गया। यहां दोपहिया वाहनों को ₹200 और चारपहिया वाहनों को ₹1000 तक ही पेट्रोल देने की सीमा तय की गई। वहीं, नाशिक के येवला में आधी रात को ही पंपों पर डेढ़ किलोमीटर लंबी लाइनें देखी गईं।
कुछ जगहों पर सूखे पंप, प्रशासन सतर्क गढ़चिरौली, रत्नागिरी और नागपुर के कुछ हिस्सों में अस्थायी तौर पर नो पेट्रोल-डीजल के बोर्ड नजर आए। प्रशासन का मानना है कि यह कमी आपूर्ति में देरी या अचानक बढ़ी मांग के कारण हुई, न कि स्टॉक खत्म होने के चलते। वर्धा और विदर्भ के ग्रामीण इलाकों में भी यही स्थिति देखी गई।
असली वजह: मनोवैज्ञानिक संकट विशेषज्ञों के अनुसार, यह संकट वास्तविक नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारियों ने लोगों में डर पैदा कर दिया है। प्रशासन ने बार-बार अपील की है कि नागरिक घबराहट में खरीदारी न करें, क्योंकि पैनिक बाइंग ही कृत्रिम रूप से ईंधन की कमी पैदा कर रही है।
जिलाधिकारी की दो टूक: अफवाहों से बचें कोल्हापुर के जिलाधिकारी अमोल येडगे सहित राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि तेल की सप्लाई सामान्य है और अनावश्यक भीड़ करने से स्थिति और बिगड़ रही है। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
*Bharat Petroleum Corp. Ltd says, Rumours of petrol and diesel shortages are completely unfounded. India has ample fuel reserves, and supply chains are running normally. BPCL is fully operational and committed to uninterrupted fuel supply. pic.twitter.com/tWwtEnVPX2
— ANI (@ANI) March 25, 2026
36 की उम्र में सुपरमैन बने मनीष पांडे, हवा में उड़कर लपका नामुमकिन कैच
ट्रंप का बड़ा दावा: ईरान ने भेजा कीमती तोहफा , क्या मिडिल ईस्ट में खत्म होगी जंग?
विदेश नीति पर राहुल का बड़ा प्रहार: बोले- यह मोदी की निजी पॉलिसी, देश को भुगतना होगा खामियाजा
बंगाल चुनाव में ओवैसी और हुमायूं कबीर का धमाका गठबंधन, 20 बड़ी रैलियों का शंखनाद
ये तीन शर्तें मानो, वरना जंग जारी रहेगी : ट्रंप के लिए ईरान की कड़ी चुनौती
दिल्ली में भीषण हादसा: झंडेवालान मंदिर के पास पलटी डबल डेकर बस, 2 की मौत
उत्तराखंड में अब 30 मार्च को रहेगी छुट्टी, सरकार ने बदला सार्वजनिक अवकाश का आदेश
ईरान-अमेरिका जंग का असली मास्टरमाइंड कौन? भारतीय इंटेलिजेंस का दावा साबित हुआ सटीक
मध्यस्थ बनने चले थे मुनीर, ईरान ने होर्मुज से पाकिस्तानी जहाज को खदेड़ा; भारत की स्मार्ट कूटनीति सफल
बिहार बोर्ड 12वीं स्क्रूटिनी प्रक्रिया शुरू: कम नंबर आने से हैं निराश? तो जानें कैसे करें आवेदन