अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले ही जंग रोकने के लिए बातचीत का दावा कर रहे हों, लेकिन ईरान के तेवर अभी भी सख्त बने हुए हैं। ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि युद्ध विराम तभी संभव है जब उसकी तीन प्रमुख शर्तें मानी जाएंगी।
ईरान की तीन बड़ी शर्तें
सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सैन्य सलाहकार और आईआरजीसी के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने एक इंटरव्यू में ईरान की मांगें सामने रखी हैं। ये शर्तें सीधे तौर पर वाशिंगटन को चुनौती देती हैं:
ईंट का जवाब पत्थर से
मोहसिन रजाई ने ईरान का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि यह 33 दिन की नहीं, बल्कि 33 साल की लड़ाई है, जिसे अब हमेशा के लिए खत्म करना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान इस बार केवल जवाबी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऐसी सख्त प्रतिक्रिया देगा कि भविष्य में कोई भी देश ईरान पर हमला करने से पहले सौ बार सोचेगा। रजाई ने कहा, इस बार ईंट का जवाब ईंट से नहीं, पत्थर से दिया जाएगा।
ट्रंप और नेतन्याहू पर गंभीर आरोप
रजाई ने दावा किया कि जंग के शुरुआती चरण में ही इसे रोकने के आसार बन गए थे। उनके मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप युद्ध विराम के लिए तैयार थे, लेकिन बेंजामिन नेतन्याहू के दबाव में उन्होंने पीछे हटने का फैसला बदल दिया। रजाई का आरोप है कि अमेरिका को यह आभास हो चुका था कि इस युद्ध में उसकी जीत मुमकिन नहीं है, बावजूद इसके इजरायल के कहने पर हमले जारी रखे गए।
वार्ता के दावों पर मचा घमासान
हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि तनाव कम करने के लिए वॉशिंगटन और तेहरान के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है। इसी के चलते उन्होंने ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर हमले पांच दिनों के लिए टालने का ऐलान भी किया था।
हालांकि, ईरान ने ट्रंप के इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। तेहरान ने साफ किया है कि ऐसी कोई बातचीत नहीं हो रही है और युद्ध को रोकने का एकमात्र रास्ता उनकी तीन शर्तों को स्वीकार करना ही है। ईरान के इस रुख ने ट्रंप प्रशासन की कूटनीतिक कोशिशों को एक बड़े संकट में डाल दिया है।
🇮🇷 This is not just the 33-day war. This is a 33-year affair and we must put an end to it here and now!
— Express News (@ExNewsHD) March 23, 2026
Mohsen Rezaei, former IRGC commander, lays out Iran s conditions for ending the war:
1. Full compensation for all losses.
2. All economic sanctions lifted.
3. An… pic.twitter.com/fOcXeJm7Wm
हाईवे के बीचोंबीच चूहों की दावत , बुजुर्ग की अनोखी दोस्ती देख दंग रह गई दुनिया
12 करोड़ की फेरारी लेकर निकले हार्दिक पंड्या, मुंबई पुलिस ने रोका तो हुआ कुछ ऐसा!
समुद्र का कचरा साफ करने निकली दुनिया की सबसे बड़ी मशीन! 2040 तक 90% प्लास्टिक खत्म करने का लक्ष्य
#12 अब सिर्फ इतिहास का हिस्सा: KKR ने आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी रिटायर की
दुर्गा अष्टमी 2026: कब है महाअष्टमी, जानें देवी महागौरी की पूजा विधि और व्रत का महत्व
प्यार का प्रपोजल बना कलेश का अखाड़ा: बीच सड़क पर चाय की केतली और वाइपर से हुई लड़ाई
घर जाकर पूछो... : विकास पर सवाल सुनते ही मंच पर तमतमाए मुख्यमंत्री, वीडियो हुआ वायरल
क्या IPL 2026 में प्लेइंग-11 से बाहर होंगे एमएस धोनी? ये 3 बड़े कारण मचा रहे हैं खलबली
PSL 2026 पर मंडराया संकट: विदेशी खिलाड़ियों को धमकी, फैंस के लिए स्टेडियम नो-एंट्री
IPL 2026: अश्विन की भविष्यवाणी से मचा हड़कंप, इस बड़ी टीम का टॉप-6 में पहुंचना भी मुश्किल!