भारतीय क्रिकेट में अपनी बेहतरीन फील्डिंग के लिए मशहूर मनीष पांडे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उम्र महज एक नंबर है। 36 साल के मनीष पांडे ने आईपीएल 2026 की तैयारी के दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रैक्टिस मैच में हवा में गोता लगाते हुए कैमरून ग्रीन का एक अविश्वसनीय कैच लपका।
हवा में लहराते हुए पकड़ा कैच प्रैक्टिस मैच के दौरान तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की फुलटॉस गेंद पर कैमरून ग्रीन ने सामने की तरफ जोरदार शॉट खेला। वाइड लॉन्ग ऑफ पर तैनात मनीष पांडे ने अपनी दाईं ओर बिजली की तेजी से दौड़ लगाई और हवा में छलांग लगाकर गेंद को लपक लिया। उनके इस सुपरमैन अंदाज को देखकर हर कोई हैरान रह गया। आउट होने से पहले ग्रीन ने 30 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली थी।
प्रैक्टिस में रहाणे की टीम का दबदबा यह केकेआर का दूसरा इंट्रा-स्क्वाड (टीम के अंदर) मैच था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 5 विकेट पर 249 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रहाणे ने महज 25 गेंदों में 58 रन ठोके, जबकि फिल एलन ने 31 और रमनदीप सिंह ने 15 गेंदों में 42 रनों की तूफानी पारी खेली।
रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ मुकाबला लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनीष पांडे की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 91 रनों पर 7 विकेट गिर गए। हालांकि, बाद में मैच को रोचक बनाने के लिए लक्ष्य बदलकर 190 रन कर दिया गया। टिम सिफर्ट (42) और राहुल त्रिपाठी (42) ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन आखिरी गेंद पर कार्तिक त्यागी की सटीक गेंदबाजी ने रहाणे की टीम को 1 रन से रोमांचक जीत दिला दी।
मुंबई के खिलाफ आगाज की तैयारी कोलकाता नाइट राइडर्स अब आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं। पिछले सीजन में प्लेऑफ से चूकने वाली केकेआर इस बार नए जोश और मनीष पांडे जैसी अनुभवी फिटनेस के साथ मैदान पर उतरेगी।
*Absolute screamers from Pandey ji at long off 🤯
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 23, 2026
Watch the Intra-Squad Match 2, LIVE on our YouTube channel 📲 pic.twitter.com/TGR5Fk409E
चमत्कार: एयर कनाडा विमान हादसे में मौत को मात देकर बचीं फ़्लाइट अटेंडेंट
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: अनंत सिंह का संन्यास, बेटे अभिषेक की एंट्री पर दिया बड़ा संकेत
अब मैं नहीं, मेरा बेटा संभालेगा विरासत : जेल से बाहर आते ही अनंत सिंह का बड़ा सियासी धमाका
समंदर किनारे फॉर्च्यूनर धोना पड़ा भारी: एक लहर आई और कार बनी सबमरीन , ड्राइवर गिरफ्तार
दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के पास दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल
अक्षय कुमार ने मुझे धक्का नहीं दिया: राजपाल यादव ने वायरल वीडियो के पीछे का सच बताया
आप विधायक कुलदीप कुमार की गाड़ी पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ सेना का हर्कुलिस विमान, 110 जवान थे सवार
खामेनेई के नाम पर कश्मीर में उमड़ा जनसैलाब: गहनों से लेकर गाड़ियों तक, ईरान के लिए लुटा रहे सब कुछ
वही उड़ान, वही अंजाम: कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश ने ताजा की अहमदाबाद हादसे की खौफनाक यादें