श्रीनगर: ईद की खुशियों के बीच कश्मीर की फिजाओं में एक अलग ही जज्बा देखने को मिल रहा है। बडगाम से लेकर घाटी के तमाम इलाकों में बने इमामबाड़ों में इस समय ईरान की मदद के लिए लोगों का तांता लगा है। आयतुल्लाह अली खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा जताने के लिए कश्मीरी अब अपनी तिजोरियां खोल रहे हैं।
आस्था के आगे गहने और गाड़ियां छोटी ईरान में चल रहे भीषण युद्ध और सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह खामेनेई के निधन के बाद कश्मीर का शिया समुदाय भावनात्मक तौर पर पूरी तरह से लामबंद हो गया है। दान केंद्रों पर लोग नकद, चेक, सोने के गहने, तांबे के बर्तन और यहां तक कि अपनी गाड़ियां तक दान कर रहे हैं। 20 साल की आफरीन जैसी छात्राएं अपनी बचत और सहेलियां अपनी सोने की चूड़ियां दान कर रही हैं।
पति की आखिरी निशानी का त्याग इस मुहिम में हर उम्र और वर्ग के लोग शामिल हैं। एक वृद्ध महिला ने भावुक होकर अपने दिवंगत पति की इकलौती निशानी—सोने के गहने—दान कर दिए। वहीं, ईद पर मिली अपनी छोटी-सी ईदी और गुल्लक के पैसे लेकर आए बच्चे भी इस महादान में पीछे नहीं रहे। इन केंद्रों पर मवेशियों, बाइक और ट्रकों तक का दान देखा गया है।
मुस्लिम जगत की चुप्पी से व्यथित हैं लोग दान देने वालों का कहना है कि वे सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि एक कड़ा संदेश दे रहे हैं। स्थानीय नागरिक एजाज हुसैन ने कहा, हमें अफसोस है कि जब ईरान इस्लाम और अपने मजहब की रक्षा के लिए लड़ रहा है, तब बाकी मुस्लिम देश खामोश हैं। हम अपने रहबर के मिशन को अधूरा नहीं छोड़ सकते।
ईरान ने जताया आभार दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने भी भारत और विशेषकर कश्मीर के लोगों द्वारा दिखाए गए इस मानवीय सहयोग पर आभार व्यक्त किया है। हालांकि इस बात का सटीक डेटा उपलब्ध नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये की यह सहायता राशि ईरान के प्रति कश्मीरी समुदाय की अटूट आस्था और राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाती है।
*With sincere appreciation for the support and solidarity of the esteemed people of India in providing humanitarian assistance through the Embassy’s bank account, we wish to inform you that, in response to your requests and in order to facilitate the process of aid delivery, this… pic.twitter.com/bzKAkuGpnI
— Iran in India (@Iran_in_India) March 23, 2026
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई घायल
तमिलनाडु चुनाव 2026: एनडीए का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, AIADMK बनी गठबंधन की बिग ब्रदर
मैं आपको वोट नहीं दूंगा : पीएम मेलोनी के साथ सेल्फी लेते हुए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ जवाब
राजनीति में निशांत का उदय: पिता नीतीश कुमार की विरासत और नई सियासी चाल
धरती फाड़कर निकलेगी मौत! ईरान ने दिखाया मिसाइलों का जखीरा, अमेरिका-इजरायल को खुली चुनौती
टेस्ट या टी20? नितीश रेड्डी के जवाब ने ईशान किशन को भी कर दिया हैरान!
IPL 2026: टिकट की नो टेंशन, 15 शहरों में लगेगा फैन पार्क , मिलेगी स्टेडियम जैसी गूंज
कानपुर: 65 साल के वहशी पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मासूम की चीखों से खुला घिनौना राज
ट्रेन में गूँजी गजब की आवाज: कठपुतली संग शख्स का वीडियो जीत रहा है दिल
मिडिल ईस्ट संकट: भारत की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, पीएम मोदी ने संसद में दी जानकारी