कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ आया है। एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने हाथ मिला लिया है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन का ऐलान किया है।
पहली रैली 1 अप्रैल को, रणनीति तैयार हुमायूं कबीर ने बताया कि इस गठबंधन के तहत पूरे पश्चिम बंगाल में 20 बड़ी जनसभाएं की जाएंगी। रैलियों का सिलसिला 1 अप्रैल से बहरामपुर में शुरू होगा, जिसमें ओवैसी खुद मौजूद रहेंगे। कबीर के अनुसार, इन रैलियों का मुख्य मकसद जनता तक अपनी बात पहुंचाना और गठबंधन की एकजुट शक्ति का प्रदर्शन करना है।
मुस्लिम नेतृत्व खड़ा करना है मकसद असदुद्दीन ओवैसी ने साफ किया कि यह गठबंधन सिर्फ चुनाव जीतने के लिए नहीं है, बल्कि बंगाल की राजनीति में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के बीच से एक मजबूत नेतृत्व तैयार करना है। उन्होंने बताया कि सीटों का बंटवारा तय हो चुका है और यह तालमेल भविष्य की लंबी राजनीतिक योजना का हिस्सा है।
गठबंधन पर क्या बोले दिलीप घोष? इस नए गठबंधन पर भाजपा नेता दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में हर किसी को पार्टी बनाने और चुनाव लड़ने का अधिकार है। हालांकि, बंगाल की जनता इतनी आसानी से किसी को स्वीकार नहीं करती। यहां अपनी जगह बनाने के लिए काम करना होगा और संघर्ष करना होगा।
लंबी पारी खेलने की तैयारी दोनों नेताओं ने जोर देकर कहा कि यह गठबंधन सिर्फ आगामी चुनावों तक सीमित नहीं रहेगा। हुमायूं कबीर और ओवैसी की यह जुगलबंदी बंगाल के वोट बैंक में कितनी बड़ी सेंध लगाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इसने राज्य के राजनीतिक समीकरणों को जरूर गरमा दिया है।
*कोलकाता | जनता उन्नयन पार्टी के फाउंडर हुमायूं कबीर और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा के बाद एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 25, 2026
हुमायूं कबीर ने कहा, हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर… pic.twitter.com/xIUXsiE5v5
Realme 16 5G: भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन, जानें क्या है इसकी खासियत
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर खौफनाक हादसा: जब एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की एक चूक से रनवे पर टकराए विमान और ट्रक
I Love You कहना पड़ा महंगा: लड़की ने सिर पर दे मारी चाय की केतली, फिर शुरू हुआ महा-संग्राम
आईपीएल से पहले कार्तिक त्यागी का तूफानी प्रदर्शन: एक ओवर में झटके 3 विकेट, आखिरी गेंद पर पलटा पासा
आईपीएल 2026: आकाशदीप की जगह केकेआर में शामिल हुआ यह धाकड़ तेज गेंदबाज, जानें कौन हैं सौरभ दुबे?
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका: निर्णायक टी20 से बाहर हुए धाकड़ बल्लेबाज, अब नीशम संभालेंगे कमान
दृश्यम 3 की रिलीज टली: जॉर्जकुट्टी की वापसी के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार
दिल्ली एयरपोर्ट पर दुर्गा स्तुति का वीडियो: बीजेपी नेता माधवी लता घिरीं विवादों में
IPL 2026: एक बार फिर सजने वाला है क्रिकेट का महाकुंभ, क्या याद हैं पिछले सीजन के ये 5 ऐतिहासिक पल?
12 करोड़ की फेरारी लेकर निकले हार्दिक पंड्या, मुंबई पुलिस ने रोका तो हुआ कुछ ऐसा!