मलयालम सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। सुपरस्टार मोहनलाल की इस फिल्म की रिलीज तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। मेकर्स ने अब फिल्म के लिए नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
मोहनलाल ने खुद दी जानकारी सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आधिकारिक पुष्टि करते हुए लिखा, अतीत कभी खामोश नहीं रहता... वह सिर्फ इंतजार करता है। जॉर्जकुट्टी आ रहा है। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फैंस को थोड़ा और धैर्य रखना होगा।
अब 21 मई 2026 को होगी रिलीज नई घोषणा के अनुसार, दृश्यम 3 अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में 21 मई 2026 को दस्तक देगी। यह तारीख मोहनलाल के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन वे अपना 66वां जन्मदिन मनाएंगे। फैंस के लिए यह फिल्म अब किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी।
क्या धुरंधर 2 की सुनामी है वजह? फिल्म के पोस्टपोन होने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ को देखते हुए मेकर्स ने यह सुरक्षित फैसला लिया है। धुरंधर 2 के साथ क्लैश होने के कारण उस्ताद गब्बर सिंह को जो नुकसान उठाना पड़ा, उससे बचने के लिए मेकर्स ने अपनी रणनीति बदली है।
तनाव और अन्य कारण बॉक्स ऑफिस क्लैश के अलावा, कुछ रिपोर्ट्स में गल्फ रीजन में चल रहे तनाव को भी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ाने की एक संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इन अटकलों की पुष्टि नहीं की गई है।
वही पुरानी टीम, नया सस्पेंस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ही कर रहे हैं। इस तीसरे पार्ट में मोहनलाल के साथ मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी, मुरली गोपी और के बी गणेश कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 2013 में शुरू हुई यह फ्रेंचाइजी हर बार सस्पेंस का नया बेंचमार्क सेट करती है, और अब दृश्यम 3 से भी वैसी ही उम्मीदें हैं।
The past never stays silent…it only waits.
— Mohanlal (@Mohanlal) March 23, 2026
Georgekutty arrives, May 21st 2026.#Drishyam3 | Worldwide Release @jeethu4ever @antonypbvr @KumarMangat @jayantilalgada @AbhishekPathakk #MeenaSagar @aashirvadcine @PanoramaMovies @PenMovies @ram_rampagepix @Rajeshmenon1969… pic.twitter.com/2r8KCVe98U
कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ मिलिट्री प्लेन, 66 सैनिकों की मौत की आशंका
मैनचेस्टर का नन्हा फैन हुआ ‘विराट’ का दीवाना, RCB की जर्सी में वीडियो वायरल
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत
क्या धुरंधर 3 का सपना सच होगा? कास्टिंग डायरेक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
दिल्ली बजट 2026: महिलाओं को हर महीने ₹1500, ग्रीन बजट में विकास की नई सौगात
क्या IPL 2026 में प्लेइंग-11 से बाहर होंगे एमएस धोनी? ये 3 बड़े कारण मचा रहे हैं खलबली
ट्रेन के सफर में हुआ कुछ ऐसा, वेंट्रिलोक्विज़्म के जादू से यात्री हुए हैरान
थार के रेगिस्तान में लौटी विलुप्त होती रौनक: कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ कैराकल
मार्च में लौटी ठंड : दिल्ली में 6 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानें आपके राज्य के मौसम का हाल
क्या अमेरिका-ईरान युद्ध में सरपंच बनेगा पाकिस्तान? डोनाल्ड ट्रंप के दांव से बढ़ीं कूटनीतिक हलचलें