न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। कनाडा एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद एक फायर ट्रक से बुरी तरह टकरा गया। इस हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग घायल हो गए।
टक्कर का मंजर: 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार यह हादसा स्थानीय समयानुसार रात 11:38 बजे हुआ। जैज एविएशन द्वारा संचालित सीआरजे-900 विमान मॉन्ट्रियल से आ रहा था। फ्लाइटराडार24 के डेटा के अनुसार, टक्कर के समय विमान की गति लगभग 39 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दमकल की गाड़ी पलट गई और विमान रनवे पर घिसटता हुआ आगे निकल गया, जिससे धुआं निकलने लगा। विमान में चालक दल के 4 सदस्यों समेत कुल 76 लोग सवार थे।
मुझसे गलती हो गई : कंट्रोलर का कबूलनामा सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की घबराहट और गलती साफ झलकती है। रिकॉर्डिंग में कंट्रोलर को ट्रक को रुकने के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है— रुको, रुको, रुको, ट्रक एक! लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसके बाद जब दूसरे कंट्रोलर ने स्थिति देखी, तो आवाज आई, यह देखना अच्छा नहीं था। जवाब में पहले कंट्रोलर ने दबी आवाज में कहा, हां, मुझे पता है... मुझसे गलती हो गई।
1992 के बाद सबसे घातक हादसा लागार्डिया एयरपोर्ट पर 1992 के बाद यह सबसे बड़ी और घातक दुर्घटना मानी जा रही है। घायलों में दो दमकलकर्मी भी शामिल हैं। फिलहाल अमेरिकी विमानन जांच एजेंसियां और कनाडाई अधिकारी मिलकर हादसे के कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं।
दुनियाभर में शोक की लहर इस भयावह घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताते हुए इसे एक खतरनाक और भयानक चूक करार दिया है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भी इसे अत्यंत दुखद बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। फिलहाल एयरपोर्ट पर परिचालन को लेकर सुरक्षा पहलुओं पर उच्च स्तरीय समीक्षा की जा रही है।
The moment flight #AC8646 collided with the fire truck at La Guardia. pic.twitter.com/Y7NRwzUNOm
— HoCStaffer (@HoCStaffer) March 23, 2026
चुनाव आयोग के पत्र पर भाजपा की मुहर : CPI(M) का बड़ा हमला, जानें क्या है पूरा विवाद
दुर्गा अष्टमी 2026: कब है महाअष्टमी, जानें देवी महागौरी की पूजा विधि और व्रत का महत्व
सड़क पर मोबाइल टॉयलेट ! वायरल वीडियो ने छेड़ी सिविक सेंस पर बहस
टैटू दिखाकर ‘कूल’ बनने की कोशिश पड़ी भारी, मां ने कैमरे के सामने जड़ दिया जोरदार तमाचा!
समुद्र का कचरा साफ करने निकली दुनिया की सबसे बड़ी मशीन! 2040 तक 90% प्लास्टिक खत्म करने का लक्ष्य
बुजुर्ग के डांस पर थिरका भैंसा, दोस्ती का ऐसा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया
अनिल विज का विपक्ष पर तीखा हमला: राहुल गांधी का चश्मा गंदा, केजरीवाल के ख्वाब कभी नहीं होंगे सच
क्या टलने वाली है अमेरिका-ईरान जंग? पर्दे के पीछे शुरू हुई डिप्लोमैटिक हलचल
ईरान युद्ध पर ट्रंप का जीत का दावा: 15 शर्तों के साथ शांति प्रस्ताव, तेहरान ने नकारा
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बेकाबू हुई डबल डेकर बस, 2 की मौत, मची चीख-पुकार