तेहरान पर कब्जे का ट्रंप का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान के साथ जारी युद्ध अब समाप्त हो चुका है और अमेरिका ने इसमें निर्णायक जीत हासिल कर ली है। ट्रंप के अनुसार, ईरान की नौसेना, वायुसेना और संचार व्यवस्था पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अब बेखौफ होकर तेहरान के आसमान में उड़ान भर रहे हैं।
सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य पूरा? ट्रंप का मानना है कि ईरान सैन्य रूप से पूरी तरह पराजित हो चुका है और वहां सत्ता परिवर्तन (Regime Change) का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि हकीकत में ईरान अब डील करने के लिए बेताब है और केवल फेक न्यूज के माध्यम से ही इस लड़ाई को जिंदा दिखाया जा रहा है।
तेहरान का पलटवार: मनोवैज्ञानिक युद्ध ट्रंप के इन बयानों को ईरान ने सिरे से खारिज किया है। तेहरान ने इसे केवल मनोवैज्ञानिक युद्ध और प्रोपेगेंडा करार दिया है। ईरान का आरोप है कि अमेरिका अपनी नाकामियों को छिपाने और गिरती वैश्विक साख को बचाने के लिए ऐसे झूठे दावे कर रहा है। ईरानी अधिकारियों ने साफ किया है कि उनकी सेना अभी भी मैदान में डटी है और वे किसी भी अमेरिकी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं।
15 शर्तों वाला शांति प्रस्ताव बयानों की जंग के बीच, अमेरिका ने सुलह के लिए 15 शर्तों वाला एक प्रस्ताव रखा है। इसमें मुख्य माँग ईरान के नतांज और फोर्डो जैसे बड़े परमाणु प्लांट को बंद करना और यूरेनियम संवर्धन पूरी तरह रोकना है। बदले में ईरान पर लगी वैश्विक पाबंदियाँ हटाने का वादा किया गया है। साथ ही, मिसाइल कार्यक्रम बंद करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को व्यापार के लिए पूरी तरह खोलने की शर्त भी शामिल है।
48 घंटे में हो सकता है बड़ा फैसला ट्रंप का दावा है कि ईरान परमाणु हथियार न बनाने की शर्तों पर राजी हो गया है। अगले 48 घंटों के भीतर एक गुप्त बैठक होने की संभावना है, जिसमें इस शांति समझौते पर अंतिम मुहर लग सकती है। इस भू-राजनीतिक हलचल का सीधा असर ग्लोबल मार्केट पर भी पड़ा है, जहाँ कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गई हैं।
BREAKING: President Trump gives an update on negotiations and war with Iran:
— Fox News (@FoxNews) March 24, 2026
I can tell you they d like to make a deal.
Their Navy s gone, their Air Force is gone, their communications are gone... We are roaming free over Tehran. pic.twitter.com/TmwHzFdOyy
ई-रिक्शा की आड़ में पाक के लिए जासूसी: मंदिर-स्टेशन पर CCTV लगाने वाली मास्टरमाइंड मीरा ठाकुर का कच्चा-चिट्ठा
Realme 16 5G का नया सेल्फी मिरर फीचर बदल देगा फोटो लेने का अंदाज, iPhone जैसा होगा लुक!
धुरंधर 2 में अतीक अहमद को ISI एजेंट दिखाने पर मचा बवाल, अफजल अंसारी ने दाऊद इब्राहिम को लेकर दागा बड़ा सवाल
दाढ़ी-टोपी वालों को कब कौन मार दे, पता नहीं : महाराष्ट्र विधानसभा में अबू आजमी का तीखा हमला
IPL 2026: अश्विन ने अभी से चुन लिए फाइनल के दावेदार, इन 8 टीमों को बताया टूर्नामेंट से बाहर!
ट्रेन के सफर में हुआ कुछ ऐसा, वेंट्रिलोक्विज़्म के जादू से यात्री हुए हैरान
सावधान! 1 अप्रैल से बदल रहे रेलवे के नियम, टिकट कैंसिल करने में की देरी तो डूबेगा पूरा पैसा
330 फीट दूर फेंकी गईं एयर होस्टेस, फिर भी बची जान: न्यूयॉर्क में विमान और फायर ट्रक की खौफनाक टक्कर
Realme 16 5G: भारत का पहला सेल्फी मिरर फोन, जानें क्या है इसकी खासियत
IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी देख कांपे बल्लेबाज, क्या लखनऊ सुपर जायंट्स में बदलेगी किस्मत?