आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, लेकिन इसी बीच फिल्म के एक एक्टर ने डायरेक्टर आदित्य धर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
क्या है पूरा मामला? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चंद्रिका दीक्षित के पार्टनर सैफी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सैफी का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में कास्ट किया गया था और उनके कुल 6 अहम सीन शूट किए गए थे, लेकिन फाइनल कट में उनका एक भी सीन नहीं रखा गया।
चंद्रिका की वजह से सीन काटे? सैफी ने वीडियो में आदित्य धर से तीखे सवाल किए हैं। उन्होंने कहा, पता नहीं मेरी उनसे क्या दुश्मनी है। क्या उन्हें मेरा और चंद्रिका का साथ में वीडियो बनाना पसंद नहीं आया? अगर उन्हें मुझसे कोई समस्या थी, तो कम से कम सीन तो नहीं काटने चाहिए थे।
शूटिंग के दौरान सब ठीक था सैफी ने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान सारी चीजें सामान्य थीं। उन्होंने इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ शूटिंग की थी। उनका यह भी दावा है कि बाजीगर ओ बाजीगर गाने में उनकी आवाज का इस्तेमाल तो किया गया है, लेकिन उनके अभिनय को पूरी तरह हटा दिया गया है।
फिल्म का हिस्सा थे सैफी एक्टर ने स्पष्ट किया कि उन्हें मूल रूप से फिल्म के पार्ट 1 के लिए साइन किया गया था, लेकिन फिल्म के बड़े दायरे को देखते हुए उन्हें पार्ट 2 में शामिल किया गया था। सैफी का आरोप है कि डायरेक्टर ने शायद उन्हें चंद्रिका दीक्षित के साथ मशहूर होते देख असुरक्षा महसूस की और इसी वजह से उनके सीन हटा दिए।
डायरेक्टर को दी चेतावनी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सैफी ने कहा कि अगर यह सब उन्हें फेमस होने से रोकने के लिए किया गया है, तो यह गलत है। उन्होंने कहा, मैं और चंद्रिका बहुत बड़े लेवल पर काम करेंगे, सीन काटने से कुछ नहीं होगा। फिलहाल, डायरेक्टर आदित्य धर की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Another drama by vadapav girl new husband🤮
— Sumit (@beingsumit01) March 24, 2026
He say Aditya dhar cut his Scence from dhurandhar 2😭 https://t.co/J7Uk31Il4K pic.twitter.com/w0SYxJaFVe
IPL छोड़ PSL में छाए धोनी के खास स्पिनर, चौंकाने वाले फैसले से फैंस हैरान
हैदराबाद बना नो स्टॉक का केंद्र: पेट्रोल पंपों पर मची भगदड़, जानें क्या है असली वजह?
विदेशों में धुरंधर 2 का जलवा, UK में तोड़ा 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड
चंडीगढ़: सड़क पर घंटों पत्थर बना खड़ा रहा ब्लिंकिट बॉय , पुलिस पूछताछ में खुला चौंकाने वाला राज
ईरान-इजरायल तनाव पर सर्वदलीय बैठक: भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार ने दी बड़ी राहत
आईपीएल 2026: 18 साल का सूखा खत्म, पहली बार सभी 10 टीमों की कमान होगी हिंदुस्तानी हाथों में
दिल्ली में गैस का काला कारोबार : डिलीवरी बॉय ही निकले लुटेरे, गोदाम से मिला सिलेंडरों का जखीरा
मंत्री से प्रोफेसर बने अशोक चौधरी: क्लास में पहुंचते ही बोले- थोड़ा नर्वस हूं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 61वां जन्मदिन: गृह नगर में पूजा-अर्चना, सागर में किसान की खाट पर किया भोजन
दिल्ली विधानसभा में फिर मचा हड़कंप: 16 IED बम लगाए हैं , धमकी से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट