राजबाड़ी, बांग्लादेश। बुधवार शाम को बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। दौलतदिया टर्मिनल पर यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सीधे पद्मा नदी में जा गिरी। इस हादसे में अब तक 23 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें कई मासूम बच्चे भी शामिल हैं।
कैसे हुआ यह जानलेवा हादसा? यह हादसा तब हुआ जब बस नदी पार करने के लिए फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी। शुरुआती जांच के अनुसार, चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गहरे पानी में समा गया। बांग्लादेश में बड़ी नदियों को पार करने के लिए बसों का फेरी पर चढ़ना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन यह लापरवाही एक बड़े हादसे का सबब बन गई।
6 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। रात भर चले करीब 6 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद ‘हमजा’ नामक विशेष जहाज की मदद से डूबी हुई बस को आधी रात के करीब बाहर निकाला गया। बचाव दल ने बस के अंदर से 21 शव बरामद किए, जबकि गोताखोरों को नदी से दो महिलाओं के शव पहले ही मिल चुके थे।
ईद की खुशियां बदलीं मातम में दुखद बात यह है कि बस में सवार अधिकतर लोग ईद की छुट्टियां मनाकर अपने घरों से ढाका लौट रहे थे। इस दुर्घटना में कई परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया। बस में कुल 40 लोगों के सवार होने का अनुमान है, जिनमें से 11 यात्री तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।
अभी भी जारी है तलाश प्रशासन के अनुसार, अभी भी कई यात्री लापता हैं। उनकी तलाश के लिए फायर सर्विस, कोस्ट गार्ड, सेना और स्थानीय पुलिस का संयुक्त अभियान जारी है। प्रधानमंत्री तारीक रहमान ने इस हृदय विदारक घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बचाव प्रयासों की सीधी निगरानी के निर्देश दिए हैं और हादसे की औपचारिक जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।
🇧🇩 | ÚLTIMA HORA: Un autobús de pasajeros cayó al río Padma, en el distrito de Rajbari, Bangladesh.
— Alerta Mundial (@AlertaMundoNews) March 25, 2026
Se ha confirmado la muerte de 18 personas. Al menos 35 fueron reportadas como desaparecidas inicialmente, y se teme que muchas más permanezcan atrapadas dentro del vehículo… pic.twitter.com/FaQ4XNa3vm
सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती: राहुल गांधी के केरल कनेक्शन पर क्यों मचा घमासान?
जल्द आऊंगा, सीएम सर का आशीर्वाद लूंगा : जॉइनिंग लेटर पर रिंकू सिंह का बड़ा बयान
धुरंधर 2 विवाद पर डायरेक्टर आदित्य धर का पलटवार, कहा- AI से फैलाई जा रही नफरत
मेरे सारे 6 सीन काट दिए, आखिर मुझसे क्या दुश्मनी है? आदित्य धर पर भड़के धुरंधर 2 के एक्टर
ईरान और अमेरिका में आर-पार: क्या मिसाइल हमले में गिरा अमेरिकी F-18 फाइटर जेट?
वायरल वीडियो: कार हिलाकर 8 लीटर एक्स्ट्रा फ्यूल भरने का दावा, क्या है इस जुगाड़ का सच?
महाअष्टमी पर राजनेताओं का भक्तिमय संदेश: पीएम मोदी और मुख्यमंत्रियों ने मां महागौरी से मांगी शक्ति और समृद्धि
भोपाल से ओरछा अब हवा में होगी तीर्थ यात्रा, रामनवमी से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा
पद्मा नदी में समाई यात्रियों से भरी बस: 23 की मौत, कई अब भी लापता
दादाजी के हाथों से बना खास गिफ्ट , जिसे देख पोती की आंखों से छलक पड़े आंसू!