मध्य प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक यात्राओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बड़ा तोहफा दिया है। रामनवमी के पावन पर्व से भोपाल और ओरछा के बीच नई हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन शुरू किया जाएगा।
राज्य सरकार का लक्ष्य श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुगम और समयबद्ध बनाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों तक पहुंच को सरल बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है ताकि भक्तों को दर्शन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भोपाल के रवीन्द्र भवन परिसर में एमपीटी कैफे कल्चर हाउस का उद्घाटन किया। यह स्थान अब कला, संस्कृति और भोजन का नया केंद्र बनेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बाल निकेतन और आरुषि संस्थान के दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया। बच्चों ने मुख्यमंत्री को पेंटिंग भेंट की और कविताएं सुनाईं। मुख्यमंत्री ने बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर उन्हें 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की।
पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने बताया कि इस कैफे को आधुनिक वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता के साथ विकसित किया गया है। इसमें एक साथ 85 लोग बैठ सकते हैं।
कैफे की खासियत इसका मेन्यू है, जो पूरी तरह शाकाहारी और पारंपरिक है। यहां भुट्टे का कीस , रागी बालूशा और कोदो अरंचिनी जैसे स्थानीय व्यंजन परोसे जाएंगे। कैफे का इंटीरियर बांस, जूट और टेराकोटा जैसी स्थानीय सामग्रियों से सजाया गया है।
रवीन्द्र भवन हमेशा से ही भोपाल की सांस्कृतिक गतिविधियों का गढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नया कैफे क्रिएटिव हब के रूप में काम करेगा। यह न केवल पर्यटकों को लुभाएगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों और साहित्यकारों के लिए भी एक बेहतरीन स्थल साबित होगा।
यह पहल मध्य प्रदेश पर्यटन को एक आधुनिक आयाम देने की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम मानी जा रही है।
*Bhopal’s newest green escape is officially open! 🌿✨
— Madhya Pradesh Tourism (@MPTourism) March 25, 2026
We are thrilled to announce the grand opening of Cafe Culture House at the iconic Ravindra Bhavan, inaugurated by the Honourable CM Dr. Mohan Yadav.
Experience a 100% Pure Veg menu served in a lush, botanical sanctuary.… pic.twitter.com/GrkMjMcSuB
ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज: क्रूज मिसाइलों से USS अब्राहम लिंकन को बनाया निशाना
प्रयागराज का अनोखा शक्तिपीठ: जहां मूर्ति नहीं, दिव्य झूले की होती है पूजा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा ऐलान: भारत समेत 5 देशों के जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता
वंदे भारत के सामने मौत का खौफनाक मंजर: थूकने की एक गलती और थम गईं सांसें
प्रेस कॉन्फ्रेंस में डेविड वॉर्नर का पारा हाई, शाहीन अफरीदी और रिजवान को स्कूल के बच्चे कह लताड़ा
होर्मुज जलडमरूमध्य का संकट: क्या एशिया में फिर लौट रहा है लॉकडाउन जैसा दौर?
जन्मदिन पर अनोखी मिसाल: खटिया पर बैठकर किसान के घर दाल-रोटी का लुत्फ उठा रहे सीएम मोहन
बांग्लादेश: फेरी पर चढ़ते समय पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 2 की मौत, दर्जनों लापता
बैंक घोटाले की आंच पहुंची लंदन: हीथ्रो एयरपोर्ट के पास 7.5 करोड़ की संपत्ति जब्त
नीतीश कुमार के पुत्र निशांत का सियासी कदम: जेडीयू कार्यकर्ताओं को दिया फ्यूचर रोडमैप