मलयालम सिनेमा की सबसे प्रभावशाली सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम के तीसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म के चाहने वालों के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।
अप्रैल नहीं, अब मई में दस्तक देंगे जॉर्जकुट्टी पहले तय किया गया था कि मोहनलाल स्टारर यह फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन अब आधिकारिक घोषणा के अनुसार, फिल्म 2 अप्रैल के बजाय 21 मई 2026 को रिलीज़ होगी। खुद सुपरस्टार मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर इस बदलाव की जानकारी साझा की है।
डेट बदलने के पीछे क्या है वजह? रिलीज टलने के पीछे कई कयास लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर द रिवेंज की मजबूत पकड़ को देखते हुए मेकर्स कोई जोखिम नहीं लेना चाहते। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट में तनावपूर्ण माहौल भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है, क्योंकि वहां मलयाली दर्शकों और मोहनलाल के प्रशंसकों की भारी संख्या है।
7 भाषाओं में रचा इतिहास दृश्यम फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके पहले पार्ट को 7 अलग-अलग भाषाओं में बनाया गया है, जिनमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, सिंहाला और मैंडेरियन चाइनीज शामिल हैं। वहीं, दृश्यम 2 का रीमेक हिंदी सहित कई भाषाओं में बनाया गया। अब दृश्यम 3 का भी हिंदी में ऐलान हो चुका है, जो 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।
क्या है दृश्यम की कहानी? 2013 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने सस्पेंस थ्रिलर का स्तर बदल दिया था। कहानी जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण केबल ऑपरेटर है। अपने परिवार को एक अनजाने अपराध से बचाने के लिए वह पुलिस के साथ जो माइंड गेम खेलता है, वही इस फिल्म की जान है। विजुअल मेमोरी और गवाहों को भ्रमित करने की उसकी अनोखी तकनीक आज भी इस जोनर की बेहतरीन मिसाल मानी जाती है।
The past never stays silent…it only waits.
— Mohanlal (@Mohanlal) March 23, 2026
Georgekutty arrives, May 21st 2026.#Drishyam3 | Worldwide Release @jeethu4ever @antonypbvr @KumarMangat @jayantilalgada @AbhishekPathakk #MeenaSagar @aashirvadcine @PanoramaMovies @PenMovies @ram_rampagepix @Rajeshmenon1969… pic.twitter.com/2r8KCVe98U
प्रपोजल था या WWE? सबके सामने किया प्यार का इजहार, तो लड़की ने खौलती चाय से किया स्वागत
चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 किलोमीटर का सफर तय कर घर पहुंचे, वीडियो देख दुनिया दंग
क्या नेतन्याहू नहीं, रक्षा मंत्री के उकसावे पर शुरू हुआ ईरान-अमेरिका युद्ध? ट्रंप के खुलासे ने मचाई हलचल
14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की खबर का सच: सरकार ने किया बड़ा खुलासा
कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा: उड़ान भरते ही क्रैश हुआ सेना का हर्कुलिस विमान, 110 जवान थे सवार
उत्तराखंड में अब 30 मार्च को रहेगी छुट्टी, सरकार ने बदला सार्वजनिक अवकाश का आदेश
#12 अब सिर्फ इतिहास का हिस्सा: KKR ने आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी रिटायर की
धर्म बदला तो आरक्षण गया: सुप्रीम कोर्ट ने SC स्टेटस पर खींची साफ लकीर
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: 121 सवार, 60 से ज्यादा मौतों से दहला देश, क्या इंजन फेलियर बना काल?
धुरंधर 2 का खौफ: कराची की गलियों में भिखारियों की तलाशी ले रही है पुलिस, हमजा की तलाश में मचा हड़कंप