सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हरियाणा से सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक लड़के का फिल्मी अंदाज में किया गया प्रपोजल कुछ ही सेकंड में एक हिंसक ड्रामे में बदल गया।
रोमांस से शुरू हुआ और जुत्तम-पैजार पर खत्म वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सबके सामने बड़ी उम्मीद के साथ लड़की को प्रपोज करने पहुंचता है। हालांकि, लड़की को यह अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। गुस्से में तमतमाई लड़की ने पास रखा चाय का बर्तन उठाया और सीधे लड़के के ऊपर खौलती हुई चाय फेंक दी।
हाथापाई और वाइपर की एंट्री चाय फेंकने के बाद मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। लड़के ने भी अपना आपा खो दिया और पास पड़ा वाइपर उठाकर लड़की की तरफ फेंक दिया। हद तो तब हो गई जब लड़के के साथ आए उसके दोस्त भी इस विवाद में कूद पड़े और लड़की पर वाइपर से हमला करने लगे। मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव की कोशिश करते रहे, लेकिन तब तक वहां पूरी तरह अफरा-तफरी मच चुकी थी।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। यूजर्स इस घटना पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, भाई, यह प्रपोजल था या फिर WWE का कोई मैच?
वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, पब्लिक में प्रपोज करना अब खतरनाक हो गया है, या तो प्रपोजल एक्सेप्ट होगा या फिर वायरल रिजेक्शन मिलेगा। कई लोगों ने लड़के के दोस्तों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए कि एक लड़की पर दो-दो लड़के मिलकर हमला क्यों कर रहे थे।
नया फियर अनलॉक इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों में काफी नाराजगी और हैरानी है। कुछ यूजर्स का मानना है कि लड़का पब्लिक में हीरो बनने की कोशिश कर रहा था, तो वहीं कुछ का कहना है कि लड़की का रिएक्शन जरूरत से ज्यादा हिंसक था। कुल मिलाकर, इस घटना ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां लोग इसे ट्रॉमा वाला प्रपोजल बता रहे हैं।
The boy proposed a Girl in front of everyone, the girl threw a teapot at him, so the boy hit her with a Viper😭, Haryana
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 23, 2026
pic.twitter.com/2rcLRAXkDR
भारतीय रेलवे का बड़ा बदलाव: टिकट नियम हुए सख्त, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा अब आसान
मैंने गड़बड़ कर दी ... न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर ATC के उस कबूलनामे ने खोल दी हादसे की पोल
बुजुर्ग के डांस पर थिरका भैंसा, दोस्ती का ऐसा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया
डॉक्टर साहब का अजीबोगरीब जुगाड़ : टूटा अंगूठा, प्लास्टर पूरे पैर पर!
अनिल विज का विपक्ष पर तीखा हमला: राहुल गांधी का चश्मा गंदा, केजरीवाल के ख्वाब कभी नहीं होंगे सच
ऑस्ट्रेलिया में लुटेरों पर भारी पड़ा भारतीय: अकेले दो को जमकर कूटा, वीडियो देख लोग बोले- यह है देसी दम
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में भीषण धमाका; आसपास के इलाकों में शेल्टर-इन-प्लेस अलर्ट जारी
कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश: टेक-ऑफ के तुरंत बाद हरक्यूलिस C-130 बना आग का गोला, 34 जवानों की मौत
कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: टेकऑफ के दौरान क्रैश हुआ मिलिट्री प्लेन, 66 सैनिकों की मौत की आशंका
दिल्ली के करोल बाग में रोंगटे खड़े कर देने वाला बस हादसा: 2 की मौत, कई जिंदगी और मौत से जूझ रहे