ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को चार हफ्ते बीत चुके हैं। इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने इस संघर्ष की शुरुआत को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रंप ने संकेत दिया है कि इस युद्ध को शुरू करने के पीछे रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की अहम भूमिका थी।
ट्रंप का बड़ा खुलासा टेनेसी में एक बैठक के दौरान ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ की ओर इशारा करते हुए कहा, पीट, मुझे लगता है तुम वो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने सबसे पहले आवाज उठाई थी। तुमने ही कहा था, चलिए करते हैं । ट्रंप के अनुसार, हेगसेथ का मानना था कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई ही एकमात्र विकल्प था।
प्रशासन के अंदर अलग-अलग सुर ट्रंप प्रशासन के भीतर इस युद्ध को लेकर विरोधाभासी खबरें सामने आ रही हैं। एक तरफ यह तर्क दिया जा रहा है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब था, इसलिए तुरंत कार्रवाई जरूरी थी। दूसरी ओर, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इजरायल पहले से ही तैयारी कर चुका था, जिसके कारण अमेरिका को इस युद्ध में शामिल होना पड़ा।
हेगसेथ निशाने पर रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ इस पूरे घटनाक्रम के केंद्र में हैं। उन्होंने पेंटागन में स्पष्ट किया है कि अमेरिका का मुख्य लक्ष्य ईरान की मिसाइल शक्ति, ड्रोन और नौसेना को पूरी तरह से कमजोर करना है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर चुप्पी साधे रखी कि यह सैन्य अभियान कब तक चलेगा।
वेंस की अनिच्छा और इस्तीफों का दौर ट्रंप ने यह भी स्वीकारा कि उनके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस सैन्य कार्रवाई को लेकर उतने उत्साहित नहीं थे, हालांकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर इसका विरोध नहीं किया। प्रशासन के भीतर इस मतभेद का असर इस्तीफों के रूप में भी दिखा है, जिसमें नेशनल काउंटरटेररिज्म सेंटर के पूर्व प्रमुख जो केंट का इस्तीफा चर्चा का विषय बना हुआ है।
शांति की कोशिश या केवल दिखावा? एक तरफ युद्ध जारी है, तो दूसरी तरफ ट्रंप ने दावा किया है कि उनके दामाद जेरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ ईरान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, ईरान ने फिलहाल किसी भी तरह की बातचीत से साफ इनकार किया है। ट्रंप ने ईरान को दी गई अपनी शर्तों की समय सीमा को 5 दिनों के लिए बढ़ा दिया है, जिससे कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
Trump on Hegseth on the decision to start military campaign: Pete, I think you were the first one to speak up. You said, Let s do it. pic.twitter.com/av8Mk9K6Bo
— Open Source Intel (@Osint613) March 23, 2026
आसमान में महाभारत : तेल-अवीव में ईरानी मिसाइलों और इजरायली सुरक्षा कवच की भीषण जंग
साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: अनुष्का शर्मा की पहली बार एंट्री, वर्ल्ड कप पर नजरें
प्रपोजल था या WWE? सबके सामने किया प्यार का इजहार, तो लड़की ने खौलती चाय से किया स्वागत
8th Pay Commission: राम नवमी पर रेलकर्मियों को बड़ा तोहफा, सैलरी में होगी 25% की बढ़ोतरी
वही उड़ान, वही अंजाम: कोलंबिया में सैन्य विमान क्रैश ने ताजा की अहमदाबाद हादसे की खौफनाक यादें
मैनचेस्टर का नन्हा फैन हुआ ‘विराट’ का दीवाना, RCB की जर्सी में वीडियो वायरल
धुरंधर: द रिवेंज का ऐसा क्रेज: टिकट के लिए सुनील गावस्कर को भी लगानी पड़ी गुहार
उत्तराखंड में अब 30 मार्च को रहेगी छुट्टी, सरकार ने बदला सार्वजनिक अवकाश का आदेश
टेक्सास की वैलेरो रिफाइनरी में जोरदार धमाका: आसमान में उठा काले धुएं का गुबार, इलाके में अलर्ट
क्या नेतन्याहू नहीं, रक्षा मंत्री के उकसावे पर शुरू हुआ ईरान-अमेरिका युद्ध? ट्रंप के खुलासे ने मचाई हलचल