तेल-अवीव का आसमान हाल ही में एक ऐसी जंग का गवाह बना, जिसे देखकर लोगों को पौराणिक काल के युद्धों की याद आ गई। रात के अंधेरे में इजरायली इंटरसेप्टर और ईरानी मिसाइलों के बीच हुई यह मुठभेड़ किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म या रामायण-महाभारत के सीरियलों के युद्ध दृश्य जैसी लग रही थी।
आसमान में ‘अस्त्रों’ का मुकाबला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ईरानी मिसाइलें तेल-अवीव को निशाना बनाने के लिए आगे बढ़ रही थीं, जबकि इजरायली वायु रक्षा प्रणाली उन्हें हवा में ही नष्ट करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही थी। यह दृश्य बिल्कुल वैसा ही था जैसे पुराने सीरियलों में देवता और दानव एक-दूसरे के अस्त्रों को हवा में ही काटते हुए दिखाए जाते थे।
10 इंटरसेप्टर बनाम 1 मिसाइल जिम्बाब्वे में स्थित ईरानी दूतावास ने एक वीडियो साझा करते हुए इस जंग की लागत और रणनीति पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि एक ईरानी मिसाइल को रोकने के लिए दर्जनों इजरायली इंटरसेप्टर पीछे पड़े हैं। दावा किया गया है कि जहां एक ईरानी मिसाइल की कीमत करीब 10 लाख डॉलर है, वहीं उसे रोकने में इस्तेमाल हुए इंटरसेप्टरों की कीमत लगभग 100 मिलियन डॉलर (100 करोड़ रुपये) तक पहुंच गई।
क्या सुरक्षा कवच फेल हुआ? वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई ईरानी मिसाइलें इजरायली इंटरसेप्टर के जटिल घेरे को चकमा देकर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने में सफल रहीं। ईरानी दूतावास ने तंज कसते हुए पूछा, 10 लाख डॉलर बनाम 100 करोड़ डॉलर... अंदाजा लगाइए कौन जीता? इस फुटेज ने इजरायल के अभेद्य कहे जाने वाले वायु रक्षा तंत्र की प्रभावशीलता पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
दुनिया भर में वायरल हुए वीडियो रूस की एक प्रमुख मीडिया एजेंसी ने भी इस एरियल बैटल का वीडियो जारी किया है, जिसमें इजरायली इंटरसेप्टरों को मिसाइलों का पीछा करते हुए दिखाया गया है। फुटेज में मिसाइलों की गति और इंटरसेप्टरों के बीच का यह संघर्ष आधुनिक युद्ध की विभीषिका को बयां कर रहा है।
पौराणिक काल की यादें ताजा इस संघर्ष को देख सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स ने इसे रामायण और महाभारत के दिव्य अस्त्रों वाले युद्ध से जोड़ दिया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह सीरियलों में श्रीकृष्ण या राम-रावण के युद्ध में बाणों को हवा में टकराते दिखाया जाता था, कुछ वैसा ही नजारा आज तेल-अवीव के आसमान में हकीकत में घटा है। फिलहाल, इस घटना के बाद मध्य-पूर्व में तनाव और अधिक गहरा गया है।
1 iranian missile to 10 Israeli interceptors
— Iran Embassy in Zimbabwe (@IRANinZIMBABWE) March 24, 2026
(Less 1m$ v. More 100m$)
Guess who won? pic.twitter.com/ZruVpjx3eJ
रिंकू सिंह की चमकी किस्मत: IPL 2026 से पहले यूपी सरकार ने दी सरकारी नौकरी
पिता ने बेटे को रेत में क्यों गाड़ा? वीडियो देख नम हो जाएंगी आपकी आंखें
आसिया अंद्राबी को उम्रकैद: भारत के खिलाफ साजिश रचने वाली अलगाववादी नेता को मिली सजा
हाईवे के बीचोंबीच चूहों की दावत , बुजुर्ग की अनोखी दोस्ती देख दंग रह गई दुनिया
ईरान-अमेरिका शांति वार्ता: जेडी वेंस की नई भूमिका और मोहम्मद बाघर ग़ालिबफ़ का रहस्य
ईरान के खिलाफ ट्रंप का बड़ा दावा: हमने उनके डिफेंस बेस से लेकर नेतृत्व तक सब तबाह कर दिया
आईपीएल से पहले कार्तिक त्यागी का तूफानी प्रदर्शन: एक ओवर में झटके 3 विकेट, आखिरी गेंद पर पलटा पासा
वो बैकुंठ में हैं : धुरंधर 2 में अतीक अहमद वाले सीन पर भड़के अफजाल अंसारी, बयान ने छेड़ा नया विवाद
धुरंधर 2 से कटा वड़ा पाव गर्ल के दोस्त का पत्ता? आदित्य धर पर भड़के सैफी, लगाए गंभीर आरोप
बुजुर्ग के डांस पर थिरका भैंसा, दोस्ती का ऐसा अंदाज देख दंग रह गई दुनिया