ईरान का सैन्य ढांचा ध्वस्त डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान को लेकर आक्रामक रुख अपनाया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान के पूरे डिफेंस इंडस्ट्रियल बेस को जमींदोज कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने उनकी नौसेना, वायुसेना और सभी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
नेतृत्व विहीन हुआ ईरान ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के सभी प्रमुख नेता मारे जा चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब ईरान में कोई भी नेता नहीं बनना चाहता, क्योंकि यह दुनिया की सबसे खतरनाक राजनीतिक नौकरी बन गई है। उन्होंने बताया कि जब पहले समूह के हटने के बाद दूसरे समूह (88 लोग) ने नया नेता चुनने के लिए बैठक की थी, उन्हें भी निशाना बनाया गया।
अमेरिका अब सुरक्षित है कमांडर-इन-चीफ के तौर पर अपनी भूमिका को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि देश को सभी खतरों से बचाना उनकी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान अब अमेरिका को धमकाने की स्थिति में नहीं है। अमेरिका उन सभी ताकतों को खत्म कर रहा है जो देश को चुनौती देने की हिम्मत करती हैं।
बिजली संयंत्रों पर हमले टाले, बातचीत के संकेत इस बीच, ट्रंप ने ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए दी गई समयसीमा को बढ़ा दिया है। उन्होंने घोषणा की कि अमेरिका अगले पांच दिनों तक ईरानी बिजली संयंत्रों पर कोई हमला नहीं करेगा।
बातचीत पर विरोधाभास ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान समझौता करने का इच्छुक है और उनके दूत ईरानी प्रतिनिधियों से संपर्क में हैं। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इस प्रकार की किसी भी वार्ता से इनकार किया है। फिलहाल, दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या यह मोहलत तनाव कम करने का जरिया बनेगी या युद्ध फिर से शुरू होगा।
#WATCH | US President Donald Trump says, ...We ve annihilated their defence industrial base, eliminating their Navy. We eliminated their Air Force. We eliminated all of their air defence. Everything. We eliminated their leaders. Then the second set, 88 people, met to pick a new… pic.twitter.com/SpwtGsyefN
— ANI (@ANI) March 23, 2026
अरुंधति रेड्डी और साहिबजादा फरहान बने फरवरी के बेस्ट , आईसीसी ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान
विमान का सिस्टम हैक करना पड़ा लकी, इंजीनियरों को मिला लाइफटाइम फ्री यात्रा का इनाम!
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई घायल
नक्सलियों की घर वापसी की गुहार: अपनों को खोने के डर से कांप रहे परिजन
8th Pay Commission से पहले रेलवे का तोहफा: रनिंग स्टाफ के भत्तों में बंपर बढ़ोतरी, जानें नई दरें
चुनाव आयोग के पत्र पर भाजपा की मुहर : CPI(M) का बड़ा हमला, जानें क्या है पूरा विवाद
प्रतापगढ़ में चमत्कार! किसान ने खेत में उगाई 5 फीट लंबी जायंट मूली , सोशल मीडिया पर मची खलबली
धुरंधर 2 ने हिलाया नागार्जुन का दिमाग, बोले- फिल्म ने बदल दी सिनेमा की परिभाषा
क्या आपका बचा हुआ इंटरनेट डेटा चोरी हो रहा है? राघव चड्ढा ने टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ खोला मोर्चा
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टेंशन खत्म, फिट हुआ 25 वर्षीय यह घातक तेज गेंदबाज