आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। टूर्नामेंट के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे से एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा पूरी तरह से फिट हो गए हैं और उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है।
चोट ने बढ़ाई थी मुश्किलें ईशान मलिंगा इसी साल 1 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ पल्लेकेले में दूसरे टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उस मुकाबले में उनका बायां कंधा डिस्लोकेट हो गया था। इस गंभीर चोट के कारण वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए थे और माना जा रहा था कि उन्हें ठीक होने में लंबा समय लगेगा।
SRH की गेंदबाजी के लिए संजीवनी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा की वापसी किसी संजीवनी से कम नहीं है। टीम के मुख्य गेंदबाज पैट कमिंस पहले ही चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं, जिससे हैदराबाद की गेंदबाजी यूनिट काफी कमजोर नजर आ रही थी। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाजों को रिलीज करने के बाद टीम के पास गेंदबाजी विकल्पों की कमी थी।
गेंदबाजी लाइन-अप पर बढ़ी थी चिंता टीम में हर्षल पटेल, शिवम मावी और जयदेव उनादकट जैसे खिलाड़ी तो मौजूद हैं, लेकिन विदेशी गेंदबाजों की कमी टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई थी। पैट कमिंस की अनिश्चित वापसी के बीच मलिंगा का फिट होना कप्तान ईशान किशन और टीम प्रबंधन के लिए बड़ी राहत है।
क्या मजबूत हो पाएगी हैदराबाद? भले ही सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी लाइन-अप ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे तूफानी बल्लेबाजों के साथ काफी घातक दिख रही है, लेकिन आईपीएल का खिताब जीतने के लिए एक संतुलित गेंदबाजी का होना भी जरूरी है। ईशान मलिंगा के शामिल होने से अब टीम अपनी कमजोर गेंदबाजी यूनिट को थोड़ा स्थिरता दे पाएगी।
पहला मुकाबला कब? सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मलिंगा की वापसी से टीम के गेंदबाजी आक्रमण में सुधार दिखेगा और हैदराबाद एक मजबूत शुरुआत कर पाएगी।
*🚨 GREAT NEWS FOR SRH 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 23, 2026
- Eshan Malinga has been cleared to play in the IPL 2026. [CricWire] pic.twitter.com/jWn9fT1nme
दिल्ली बजट: हलवा नहीं अब खीर से होगी बजट की शुरुआत, सीएम रेखा गुप्ता ने निभाई नई परंपरा
धुरंधर 2 की बंपर सफलता के बीच दीपिका-रणवीर का सादगी भरा अंदाज, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
धमकियों के बीच लाहौर पहुंचे स्टीव स्मिथ: पाक सुपर लीग पर मंडराया सुरक्षा का साया
धुरंधर 2 का अधूरा सीन हुआ पूरा: AI के जरिए मां से गले मिले रणवीर, फैंस बोले- दे दी दिल को तसल्ली
मैं आपको वोट नहीं दूंगा : पीएम मेलोनी के साथ सेल्फी लेते हुए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ जवाब
शहीद दिवस: भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन, पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
पैसों की फिक्र छोड़ो, जंग जारी रहेगी : ट्रंप प्रशासन का सीधा संदेश, ईरान को चेतावनी
PSL की किरकिरी: पेट्रोल शॉर्टेज लीग बनी पाकिस्तान सुपर लीग, खाली स्टेडियम में खेलेंगे क्रिकेटर
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टैक्सी कर रहे विमान की फायर ट्रक से टक्कर, मचा हड़कंप
10,000 रुपये से कम में 5G का धमाका: 9 अप्रैल को आ रहे हैं AI+ के नए स्मार्टफोन