आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में देश के करोड़ों मोबाइल यूजर्स से जुड़ा एक अहम मुद्दा उठाया है। उन्होंने टेलीकॉम कंपनियों की उस पुरानी प्रथा पर सवाल खड़े किए हैं, जिसके तहत यूजर्स का बचा हुआ डेटा आधी रात को अपने आप एक्सपायर हो जाता है।
क्या है कंपनियों का अनैतिक खेल? राघव चड्ढा ने सदन में बताया कि आज कंपनियां 1.5GB, 2GB या 3GB डेली डेटा के नाम पर प्लान बेचती हैं। यदि आप दिन भर में पूरा डेटा इस्तेमाल नहीं कर पाते, तो बचा हुआ डेटा रात के 12 बजते ही खत्म हो जाता है। चड्ढा का कहना है कि ग्राहक ने पूरे डेटा के लिए पहले ही भुगतान कर दिया है, फिर भी कंपनियां उसे जब्त कर लेती हैं। उन्होंने इसे ग्राहकों के साथ धोखा करार दिया है।
उपभोक्ता सेवाओं से तुलना सांसद ने इसकी तुलना पेट्रोल, डीजल और बिजली से की है। उन्होंने तर्क दिया कि अन्य सेवाओं में आप जितना इस्तेमाल करते हैं, उतना ही भुगतान करते हैं। लेकिन मोबाइल डेटा के मामले में स्थिति अलग है। आप पैसे पूरे प्लान के देते हैं, लेकिन सुविधा का पूरा लाभ नहीं उठा पाते। चड्ढा ने दो टूक कहा, जिस डेटा के लिए हमने पैसा चुकाया है, उसे कंपनियां जब्त क्यों कर रही हैं?
राघव चड्ढा की तीन बड़ी मांगें जनहित के इस मामले में राघव चड्ढा ने सरकार और टेलीकॉम कंपनियों के सामने तीन स्पष्ट मांगें रखी हैं:
डिजिटल इंडिया का सपना और हकीकत चड्ढा ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि जब देश डिजिटल इंडिया की ओर तेजी से बढ़ रहा है, तो ऐसी नीतियां अनुचित हैं। उपभोक्ता उस डेटा के लिए पैसे न दें जिसका वे उपयोग ही नहीं कर पाते। यह देखना दिलचस्प होगा कि सरकार और टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी (TRAI) इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।
Telecom Companies ऐसे Recharge Plans offer करती हैं जिनमें ‘Daily Data Limits’ जैसे 1.5GB, 2GB या 3GB per day होती हैं, जो हर 24 hours में reset हो जाती हैं। बचा हुआ data midnight पर expire हो जाता है, जबकि उसके पूरे पैसे पहले ही दिए जा चुके होते हैं।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) March 23, 2026
आपको 2GB के लिए charge किया… pic.twitter.com/i7Ib42nFMK
नक्सलियों की घर वापसी की गुहार: अपनों को खोने के डर से कांप रहे परिजन
दहकता मध्य पूर्व: हाइफा पर मिसाइल हमलों से थर्राया इजरायल, 23वें दिन भी जारी है तबाही
जान हथेली पर: बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर करने को मजबूर यात्री
अमेरिका को ईरान की खुली चुनौती: मिसाइल पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो चिपकाकर किया अपमान
हद हो गई! SUV को समुद्र में धोने पहुंचे थे टूरिस्ट, लहरों ने दिखा दिया असली रुतबा ; देखें वीडियो
पुणे के रेस्टोरेंट का ट्रंप कनेक्शन: महंगाई पर तंज मारते हुए बढ़ाईं खाने की कीमतें
मेटल मार्केट में हड़कंप: 3 घंटे में साफ हुए 2 ट्रिलियन डॉलर, क्या बदल गए निवेश के पुराने नियम?
ईरान-इजरायल युद्ध पर 5 दिन का सीजफायर : ट्रंप के कदम पीछे खींचने के पीछे क्या है असली खेल?
चुनाव से पहले दलबदल का खेला : कहीं भाजपा को झटका, तो कहीं वामपंथ के किले में सेंध
समंदर का नया सिकंदर: तारागिरि की दहाड़ से थर्राएंगे चीन और पाकिस्तान