क्या है वायरल दावा? सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से यह खबर तेजी से फैल रही थी कि सरकार अब घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर को बदलकर 10 किलोग्राम करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर आम उपभोक्ताओं के बीच काफी भ्रम और घबराहट की स्थिति पैदा हो गई थी।
सरकार ने अफवाहों को किया खारिज पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने स्पष्ट किया कि 14.2 किलो के सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की खबरें पूरी तरह से अटकलबाजी हैं। उन्होंने कहा कि इन निराधार अफवाहों पर कोई भी टिप्पणी या स्पष्टीकरण देने का औचित्य नहीं है, जनता को ऐसी बातों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
LPG बुकिंग और सप्लाई की स्थिति सामान्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि पिछले तीन हफ्तों में करीब 3.5 लाख नए घरेलू और कमर्शियल PNG कनेक्शन दिए गए हैं। फिलहाल LPG की डिलीवरी सामान्य रूप से चल रही है। पैनिक बुकिंग (घबराहट में की जाने वाली बुकिंग) में भारी कमी आई है, जिससे यह साफ है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है।
कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए 50% आवंटन कमर्शियल LPG को लेकर भी सरकार ने राहत दी है। केंद्र सरकार अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 50 प्रतिशत तक LPG आवंटित कर रही है। राज्य सरकारों से कहा गया है कि वे इस कोटे का लाभ रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों, डेयरी यूनिट्स, कम्युनिटी किचन और प्रवासी मजदूरों के लिए चल रहे फूड आउटलेट्स तक पहुंचाएं।
राहत: भारत की ओर बढ़ रहे दो LPG टैंकर देश में गैस की उपलब्धता को और सुदृढ़ करने के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। फारस की खाड़ी से दो भारतीय एलपीजी टैंकर— पाइन गैस और जग वसंत —भारत की ओर रवाना हो चुके हैं। सरकार के अनुसार, ये जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार कर भारतीय बंदरगाहों की तरफ बढ़ रहे हैं। इन जहाजों के आने से घरेलू बाजार में गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहेगी।
#WATCH | Delhi: On reports of 14.2 KG domestic LPG cylinders converted to 10 KG LPG cylinders, Sujata Sharma, Joint Secretary (Marketing & Oil Refinery), Ministry of Petroleum & Natural Gas, says, This is highly speculative, and there cannot be any comment or explanation to any… pic.twitter.com/fjGkJ6Fb1k
— ANI (@ANI) March 23, 2026
ममता बनर्जी की रैलियों का खर्च उठा रही जनता? शुभेंदु अधिकारी ने PWD को बताया TMC का प्राइवेट ठेकेदार
जमीन बेचकर भी पढ़ाऊंगा: किसान की बेटी बनी बिहार इंटर टॉपर, निभाया पिता का सपना
धुरंधर 2 का खौफ: कराची की गलियों में भारतीय जासूसों की तलाश, पुलिस ने भिखारियों और संदिग्धों को घेरा
10,000 रुपये से कम में 5G का धमाका: 9 अप्रैल को आ रहे हैं AI+ के नए स्मार्टफोन
IPL 2026 से पहले चेन्नई का महा-मिलन : धोनी की मौजूदगी में मैदान पर लौटे पुराने दिग्गज, गूंजा ROAR 2026
सेल्फी लेने आए शख्स ने कहा- मैं आपके खिलाफ दूंगा वोट , मेलोनी के जवाब ने जीता इंटरनेट
युद्ध के साये में एकजुट रहना होगा : लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा संदेश
कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका को बड़ा झटका
मिसाइल पर स्पेन के PM की फोटो: ईरान के शुक्रिया संदेश से मचा बवाल
ईरान-इजरायल युद्ध का साया: भारत का एक्शन प्लान तैयार, मोदी सरकार ने बनाया 11 सेक्टरों को सुरक्षित रखने का ब्लूप्रिंट