पश्चिम बंगाल की राजनीति में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले पारा चढ़ गया है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे दिनदहाड़े डकैती करार दिया है।
सरकारी खजाने से चल रहा राजनीतिक सर्कस शुभेंदु अधिकारी का आरोप है कि ममता बनर्जी की चुनावी रैलियों में मंच के अलावा बाकी सारा बुनियादी ढांचा सरकारी खजाने से तैयार किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि राज्य का लोक निर्माण विभाग (PWD) तृणमूल कांग्रेस के लिए एक प्राइवेट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की तरह काम कर रहा है।
PWD इन कामों में जुटा रहा है सरकारी संसाधन शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में PWD द्वारा किए जा रहे कार्यों की एक सूची जारी की है:
सरकारी कर्मचारियों का हो रहा दुरुपयोग? भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि PWD के सिविल और इलेक्ट्रिकल कर्मचारी, जो सरकारी वेतन पर हैं, वे 24 घंटे टीएमसी के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। शुभेंदु का कहना है कि यह न केवल सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग है, बल्कि आदर्श आचार संहिता (MCC) का भी खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है।
चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग इस कथित महा-घोटाले पर शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि:
गौरतलब है कि हाल ही में ममता बनर्जी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी शुभेंदु अधिकारी ने मोर्चा खोला था। अब इन गंभीर आरोपों के बाद बंगाल की राजनीति में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।
Mamata Banerjee’s Political Rallies are being funded by the Tax Payers Money !!!
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) March 23, 2026
PWD acting like TMC’s Private Contractor.
Absolutely shocking that Mamata Banerjee and her TMC Party are misusing the Public Works Department (PWD) to run their political circus in WB.
Mamata… pic.twitter.com/RyyogFqOGT
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, ओपनिंग करते दिखेंगे केएल राहुल
बिना टिकट स्टेडियम वाला रोमांच: IPL 2026 के लिए BCCI ने जारी की 15 शहरों की लिस्ट, देखें आपके शहर का नाम
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले प्रमुख बने, सीएम रेखा गुप्ता ने दी बधाई
देश भर में मौसम की मार: 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट
मुझे पंत पर पूरा भरोसा है : संजीव गोयनका का बड़ा बयान, LSG की भविष्य की योजनाएं हुई साफ
क्या आपका बचा हुआ इंटरनेट डेटा बर्बाद हो रहा है? राघव चड्ढा ने संसद में उठाया बड़ा मुद्दा
मिडिल ईस्ट की दहकती आग के बीच पुतिन को क्यों है मोदी का इंतजार?
बजट में दिल्ली नंबर वन, पर नींव है अभी भी कमजोर; शिक्षा पर खर्च का सच
14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर को 10 किलो में बदलने की खबर का सच: सरकार ने किया बड़ा खुलासा
धुरंधर 2 देख भड़का पाकिस्तानी परिवार, सिनेमाघर के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे