आईपीएल 2026 के आगाज़ के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी रणनीति में एक बड़ा बदलाव किया है। पिछली बार प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद, इस बार टीम खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी।
इस सीजन के लिए सबसे बड़ी खबर केएल राहुल की बैटिंग पोजीशन को लेकर है। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नई भूमिका सौंपने का फैसला किया है।
ओपनिंग करते नजर आएंगे राहुल दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी और कप्तान अक्षर पटेल ने साफ़ कर दिया है कि केएल राहुल अब पारी की शुरुआत करेंगे। पिछले सीजन में उन्हें मिडिल ऑर्डर में मौका दिया गया था, लेकिन अब टीम ने स्पष्ट किया है कि राहुल को ओपनिंग स्लॉट पर ही खिलाया जाएगा।
कप्तान अक्षर पटेल ने बताया कि पिछले साल टीम कॉम्बिनेशन और चोट के कारण राहुल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर-नीचे होना पड़ा था, लेकिन अब स्थिति स्पष्ट है। कोच बदानी का मानना है कि टी20 क्रिकेट में ओपनर्स की भूमिका अहम है, इसलिए राहुल को टॉप ऑर्डर में ही उतारा जाएगा।
राहुल का ओपनिंग रिकॉर्ड रहा है बेमिसाल केएल राहुल का बतौर ओपनर आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 103 मैचों में 138.14 के स्ट्राइक रेट से 4,418 रन बनाए हैं। उनका औसत 49.64 का रहा है, जो टी20 प्रारूप में बेहतरीन माना जाता है।
गौरतलब है कि आईपीएल में राहुल की पांचों शतकीय पारियां ओपनिंग करते हुए ही आई हैं। साल 2020 में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे।
क्या बदलेगी दिल्ली की किस्मत? केएल राहुल के ओपनिंग में आने से दिल्ली की बल्लेबाजी अधिक स्थिर और आक्रामक नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि राहुल का यह फॉर्म टीम को पहली बार चैंपियन बनाने में मदद करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि राहुल इस नई जिम्मेदारी को मैदान पर कैसे साबित करते हैं।
🚨 KL RAHUL TO OPEN FOR DC – BIG MOVE LOADING! 🚨
— manzur shaban (@Manzurshaban123) March 17, 2026
KL Rahul is likely to open for Delhi Capitals in IPL 2026 — a move that could completely reshape their batting. 🔥[Sahil Malhotra]
Expect a more aggressive Rahul at the top 💥 pic.twitter.com/BYBMlUUXfG
मौत के मुंह से खींच लाया वफादार : बच्चे की जान बचाने वाले कुत्ते का वीडियो वायरल
इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए... , IPL शुरू होने से पहले रॉबिन उथप्पा के बयान ने मचाया बवाल
मथुरा बवाल: फरसा वाले बाबा की मौत के बाद हिंसा भड़काने वाले 20 गिरफ्तार, 80 की पहचान
ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा, अब यूरोप की बारी : नेतन्याहू ने दी चेतावनी
जमीन बेचकर भी पढ़ाऊंगा: किसान की बेटी बनी बिहार इंटर टॉपर, निभाया पिता का सपना
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टैक्सी कर रहे विमान की फायर ट्रक से टक्कर, मचा हड़कंप
मुंबई इंडियंस का ‘सैलरी रॉकेट’: रोहित, हार्दिक या सूर्या नहीं, ये खिलाड़ी है MI का सबसे महंगा सितारा!
क्या लंबा खिंचेगा अमेरिका-ईरान युद्ध? वित्त मंत्री बोले- पैसे की कोई कमी नहीं
IPL के असली शिकारी : पिछले 5 सालों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले 5 घातक गेंदबाज
धुरंधर 2 पर चुप्पी साधने वाली दीपिका का ट्रोलर्स को करारा जवाब, रणवीर संग वायरल हुआ वीडियो