आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने एक भव्य रियूनियन इवेंट ROAR 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में टीम के इतिहास के कई महान खिलाड़ी एक साथ मैदान पर नजर आए, जिससे फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गईं।
मैदान पर दिखे पुराने दिग्गज इस खास इवेंट में मैथ्यू हेडन, सुरेश रैना, माइक हसी, मुरली मुथैयाधरन, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, एस बद्रीनाथ और डीजे ब्रावो जैसे दिग्गज खिलाड़ी खेलते दिखे। वहीं, एमएस धोनी पुराने अंदाज में विकेट के पीछे मस्ती करते हुए देखे गए।
धोनी ने किया सम्मानित इवेंट का मुख्य आकर्षण एमएस धोनी का सम्मान समारोह रहा। धोनी ने न केवल टीम के पूर्व दिग्गजों को सम्मानित किया, बल्कि वर्तमान खिलाड़ियों को भी मंच पर सराहा। इसमें टी20 वर्ल्ड कप विजेता शिवम दुबे, संजू सैमसन और अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता आयुष म्हात्रे को विशेष सम्मान मिला।
माइक हसी का जलवा बरकरार मैदान पर क्रिकेट का रोमांच भी देखने को मिला। ऋतुराज गायकवाड़ द्वारा फेंकी गई गेंदों पर मिस्टर क्रिकेट माइक हसी ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने कवर्स और लेग साइड पर गगनचुंबी छक्के जड़कर यह साबित कर दिया कि फॉर्म अभी भी बरकरार है।
ए. आर. रहमान का जादू और पांच ट्रॉफियां इस शाम को और यादगार बनाने के लिए मशहूर सिंगर ए. आर. रहमान ने अपनी शानदार परफॉरमेंस दी। इस बीच, सोशल मीडिया पर टीम की पांचों आईपीएल ट्रॉफियों के साथ दिग्गजों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
धोनी की एंट्री पर फैंस हुए भावुक इवेंट में जैसे ही थाला धोनी ने मैदान पर कदम रखा, पूरा स्टेडियम तालियों और शोर से गूंज उठा। धोनी का यह अंदाज और उनकी मौजूदगी ने फैंस को भावुक कर दिया। सोशल मीडिया पर फैंस अब यह चर्चा कर रहे हैं कि क्या यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है? फिलहाल, ROAR 2026 ने पूरे चेन्नई में आईपीएल का माहौल पूरी तरह गर्म कर दिया है।
The loudest whistles for the world champs! 🥳🦁#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/kosEU3T0Gs
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026
व्हाट्सएप का नया धमाका: पढ़ते ही गायब हो जाएंगे आपके मैसेज, जानें कैसे काम करेगा ये फीचर
IPL 2026: टिकट की नो टेंशन, 15 शहरों में लगेगा फैन पार्क , मिलेगी स्टेडियम जैसी गूंज
क्या 60 की उम्र तक खेलेंगे धोनी? IPL 2026 से पहले माही का बड़ा बयान
फ्लाइट में हवा में उड़ाया गेमिंग का मजा: इंजीनियर्स के जुगाड़ ने यात्रियों को किया हैरान
क्या CSK को मिल गया नया मैच विनर ? 14 करोड़ के स्टार बल्लेबाज पर फिदा हुए धोनी
सैमसंग गैलेक्सी S26 सीरीज में अब एप्पल जैसा एयरड्रॉप , फाइल शेयरिंग हुई बेहद आसान
क्या धुरंधर 3 का ऐलान हो गया? वायरल वीडियो और आदित्य धर के सच की पूरी सच्चाई
धुरंधर 2 की बंपर सफलता के बीच दीपिका-रणवीर का सादगी भरा अंदाज, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
ज्योतिबा मंदिर में शर्मनाक करतूत: पुजारियों ने लात-घूसों और नारियल से श्रद्धालुओं को पीटा
वायरल वीडियो: मुंबई लोकल में साड़ी पहने बुजुर्ग महिला ने की बच्चों जैसी हरकत, देखकर मुस्कुरा उठेंगे आप