आसमान में उड़ती फ्लाइट, सामने लगी स्क्रीन पर चल रही फिल्म और तभी अचानक स्क्रीन का वीडियो गेम में बदल जाना! सुनने में यह किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का सीन लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसे हकीकत में बदल दिया है। फ्लाइट के अंदर का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इंजीनियर्स का अनोखा कारनामा वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि फ्लाइट में सफर कर रहे दो इंजीनियर्स ने प्लेन के एंटरटेनमेंट सिस्टम के साथ कुछ ऐसा किया जिसने सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने अपने लैपटॉप और कोडिंग का इस्तेमाल कर स्क्रीन को हैक कर लिया और उसमें वीडियो गेम चला दिया। आम तौर पर इन स्क्रीन पर केवल फिल्में, म्यूजिक या जरूरी फ्लाइट अपडेट्स ही देखने को मिलते हैं।
यात्रियों और क्रू की मची हलचल जैसे ही स्क्रीन पर गेम शुरू हुआ, आसपास के यात्री दंग रह गए। कुछ लोग हैरान होकर देखते रह गए, तो कुछ ने इस पल को अपने मोबाइल में कैद करना शुरू कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि फ्लाइट अटेंडेंट्स भी इस नजारे को देख रुक गईं और उनके चेहरे पर भी आश्चर्य के भाव साफ देखे जा सकते थे।
सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, भाई, ये तो हवा में गेमिंग कैफे बन गया। वहीं एक अन्य ने मजाकिया लहजे में कहा, अब अगली बार यात्रा पर जाते समय गेमिंग कंट्रोलर भी साथ ले जाना पड़ेगा। इंजीनियर्स की इस प्रतिभा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बरकरार वीडियो ने जहां नेटिजन्स का मनोरंजन किया है, वहीं सुरक्षा के प्रति गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। कई यूजर्स ने चेतावनी दी है कि यदि यह वाकई में सिस्टम हैकिंग का मामला है, तो यह विमान सुरक्षा (Flight Security) के लिहाज से चिंताजनक है। हालांकि, चर्चा यह भी है कि इस हुनर के चलते इंजीनियर्स को एयरलाइन की ओर से लाइफटाइम फ्री फ्लाइट्स का रिवॉर्ड मिला है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
दो इंजीनियर्स ने प्लेन के एंटरटेनमेंट सिस्टम को हैक कर उसमें गेम चला दिया ✈️ जहां सज़ा मिलनी चाहिए थी, वहां एयरलाइन ने दे दी लाइफटाइम फ्री फ्लाइट्स! कभी-कभी हुनर ही सबसे बड़ा रिवॉर्ड बन जाता है। #Tech #Innovation #RajatRuledThe50 pic.twitter.com/h0lvUKlngy
— A F KHAN (@kabirkhan488) March 22, 2026
समंदर का नया सिकंदर: तारागिरि की दहाड़ से थर्राएंगे चीन और पाकिस्तान
क्या लंबा खिंचेगा अमेरिका-ईरान युद्ध? वित्त मंत्री बोले- पैसे की कोई कमी नहीं
IPL 2026 से पहले क्रिकेटर्स पर छाया धुरंधर: द रिवेंज का खुमार, श्रेयस अय्यर के बाद धोनी और संजू भी हुए कायल
लाल किला धमाका: NIA का कश्मीर में बड़ा प्रहार, कुलगाम और कुपवाड़ा में ताबड़तोड़ छापेमारी
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: एयर कनाडा का विमान ट्रक से टकराया, कई घायल
पश्चिम एशिया में युद्ध पर चिंतित प्रियंका चतुर्वेदी, AIMIM और बीजेपी के पुराने रिश्ते पर कसा तंज
धुरंधर 2 का ट्विस्ट और नबील गाबोल की यू-टर्न पॉलिटिक्स: अब मुंह छुपाते फिर रहे हैं पाकिस्तानी नेता!
26 की उम्र में बने करोड़पति, लग्जरी कारें छोड़ क्यों चुनी सादगी वाली अमीरी ?
बिहार में खिलखिलाती धूप के बाद फिर बदलेगा मिजाज, 26 मार्च से आंधी-बारिश का अलर्ट
ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा, अब यूरोप की बारी : नेतन्याहू ने दी चेतावनी