बिहार में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और ठंड का दौर खत्म हो गया है। 23 मार्च से राज्य भर में मौसम पूरी तरह साफ है और तेज धूप ने दस्तक दे दी है। हालांकि, यह राहत भरी गर्मी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी, क्योंकि 26 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है।
राज्य के अधिकांश जिलों में आज मौसम शुष्क बना हुआ है। पटना, गया, भागलपुर और पूर्णिया में सुबह की हल्की नमी के बाद दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का अधिकतम तापमान 26 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। दक्षिण-मध्य बिहार में पारा 34 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन अब तेजी से बदलाव हो रहा है। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में सीधे 13.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को अररिया का फारबिसगंज 31.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा। पछुआ हवाओं के प्रभाव से अब दिन के समय गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 23 से 25 मार्च तक तो आसमान साफ रहेगा, लेकिन 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है। मध्य क्षोभमंडल में बन रहे चक्रवाती सिस्टम के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी बिहार पहुंचेगी, जिससे बादलों का डेरा फिर से जम जाएगा।
26 मार्च से राज्य के पश्चिमी और दक्षिण-मध्य हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
27 और 28 मार्च को पूरे राज्य में मौसम का असर देखने को मिलेगा। विशेष रूप से पश्चिम चंपारण, सीवान, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना, नालंदा और गया जैसे जिलों में धूल भरी आंधी के साथ-साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि इस दौरान घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।
*#अधिकतम #तापमान और #परिवर्तन पिछले 24 घंटा #बिहार जिलों से। pic.twitter.com/DB9xgKLhlF
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) March 22, 2026
मेटल बाजार में मची खलबली: 185 लाख करोड़ रुपये निकालकर कहां भाग रहे निवेशक?
कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका को बड़ा झटका
पटना यूनिवर्सिटी में पोस्टर वॉर : मनुस्मृति दहन के बाद कैंपस की दीवारों पर भड़काऊ नारों का कब्ज़ा
ईरान-इजरायल युद्ध का असर: खाली स्टेडियम में होगा PSL 2026, उद्घाटन समारोह भी रद्द
ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा, अब यूरोप की बारी : नेतन्याहू ने दी चेतावनी
इस्तांबुल में गैस धमाके से दहली धरती: दो इमारतें जमींदोज, एक की मौत और मचा हड़कंप
कोटा: 16 साल के नाबालिग को 8 दिन तक बंधक बनाकर लटकाया, युवती के परिजनों ने की बर्बरता
लिपिड प्रोफाइल रिपोर्ट: सिर्फ टोटल कोलेस्ट्रॉल देखना काफी नहीं, इन आंकड़ों से पता चलता है हार्ट अटैक का खतरा
धुरंधर 2 का पाकिस्तान में खौफ: डरी हुई सरकार ने कराची की गलियों में शुरू की जासूसों की तलाश
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें जरूरी बदलाव