ईरान और इजरायल के बीच छिड़े युद्ध की तपिश अब पाकिस्तान के क्रिकेट मैदानों तक पहुंच गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण उत्पन्न ईंधन संकट का सीधा असर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 पर पड़ा है।
अब PSL के मुकाबले खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस सीजन को सीमित दायरे में आयोजित करने का बड़ा फैसला लिया है।
खराब आर्थिक और ईंधन संकट को देखते हुए टूर्नामेंट को केवल कराची और लाहौर सीमित कर दिया गया है। पहले से घोषित अन्य वेन्यू जैसे फैसलाबाद, रावलपिंडी, पेशावर और मुल्तान में मैच नहीं होंगे। साथ ही, टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया है।
PCB अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता से ईंधन बचाने के लिए आवाजाही कम करने की अपील की है।
नकवी ने कहा, हम एक तरफ लोगों से यात्रा कम करने को कह रहे हैं और दूसरी तरफ स्टेडियम में 30,000 की भीड़ जुटाना सही नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद यह कड़ा फैसला लेना पड़ा है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह ईंधन संकट कब तक चलेगा। नकवी ने कहा कि देश में स्कूल बंद हैं और वर्क फ्रॉम होम लागू किया गया है, ऐसे में क्रिकेट का आयोजन सामान्य तरीके से करना संभव नहीं था।
मैचों के आयोजन स्थल बदलने से फ्रेंचाइजियों को होने वाले नुकसान की भरपाई का जिम्मा बोर्ड ने लिया है। बोर्ड ने वादा किया है कि वे फ्रेंचाइजियों को गेट मनी का भुगतान करेंगे। पीसीबी ने पेशावर के प्रशंसकों से माफी मांगते हुए कहा कि भविष्य में इस नुकसान को किसी अन्य रूप में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
PSL 2026 का आगाज़ 26 मार्च से होगा। बोर्ड ने पुष्टि की है कि इन विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विदेशी खिलाड़ी रविवार रात से पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर देंगे।
🚨 PSL 2026 IN JUST 2 CITIES 🚨
— Abdullah. (@Abdullahh_56) March 22, 2026
- Mohsin Naqvi has confirmed that PSL XI will be played only in Karachi and Lahore behind closed doors due to Petrol crises. 🤯 pic.twitter.com/hqM7kb8Itx
योगी के ‘गढ़’ में नई हलचल: डिप्टी सीएम के घर पहली बार जुटी भाजपा की कोर कमेटी
क्या अब IPL को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी? खुद कैप्टन कूल ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 से पहले चेन्नई का महा-मिलन : धोनी की मौजूदगी में मैदान पर लौटे पुराने दिग्गज, गूंजा ROAR 2026
सीवर सफाई का काम, पर चीन-अमेरिका तक फेल: भारतीय स्टार्टअप का सिंगापुर में डंका
मेरी बेटी भी 19 की है... : अंकिता हत्याकांड पर छलका डिंपल यादव का दर्द, सरकार से पूछे तीखे सवाल
धुरंधर 2: क्लाइमैक्स में रसपुतिन गाने का इस्तेमाल महज इत्तेफाक नहीं, इसके पीछे है गहरी साजिश
क्या आईपीएल से संन्यास लेंगे धोनी? चेपॉक में थाला की एंट्री ने फैंस को किया भावुक
बेंगलुरु की सड़क पर मौत का स्टंट : चलती बाइक पर बीयर पीते दिखे युवक, वीडियो वायरल
ईरान बोला- भारत की यह मोहब्बत कभी नहीं भूलेंगे , कठिन समय में भारतीयों ने लुटाया प्यार
खेत में मौत से खेल रहा था मासूम, पिता को नहीं थी भनक; टल गया बड़ा हादसा