राजस्थान के कोटा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 25 साल की युवती के साथ जाने के आरोप में 16 साल के नाबालिग लड़के को उसके परिजनों ने न केवल बंधक बनाया, बल्कि उसे रस्सी से लटकाकर पट्टे से बेरहमी से पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला? घटना कोटा के रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के हीरयाखेड़ी गांव की है। 19 जनवरी को मध्य प्रदेश के दतिया निवासी नाबालिग लड़का, युवती को अपने साथ ले गया था। लड़के का दावा है कि युवती अपनी मर्जी से गई थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। पूछताछ में युवती ने भी माना कि वह अपनी मर्जी से गई थी और उसके साथ कोई गलत व्यवहार नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों ने की कानून के हाथ में लेने की कोशिश पुलिस से लड़की मिलने के बाद उसके परिजनों ने नाबालिग प्रेमी को काबू कर लिया। वे उसे अपने घर ले गए और 8 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसे रस्सी से लटकाकर पट्टे से बुरी तरह पीटा गया। यह मामला तब खुला जब एक पड़ोसी ने नाबालिग को प्रताड़ित होते देख वीडियो बनाया और पुलिस चौकी को सूचना दी।
दो पक्षों में जमकर चले पत्थर, 6 घायल इस घटना के बाद लड़की और लड़के के परिजनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस झड़प में करीब 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें झालावाड़ के एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल इस बर्बर घटना का वीडियो सामने आने के बाद कोटा ग्रामीण पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस की लापरवाही की चर्चाएं तेज हैं और कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने कहा है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
*8 दिन तक बनाया बंधक युवती के प्रेमी को, और परिवार संग निर्दयता से लटका कर पीटते रहे नाबालिग को।
— Sujeet Swami️ (@shibbu87) February 19, 2025
आपके संज्ञान के लिए @KanoongoPriyank ji #Rajasthan #Jhalawar @NCPCR_ @JhalawarPolice @PoliceRajasthan pic.twitter.com/Vn1blAMFNq
IPL 2026: अभिषेक-ईशान का फ्लॉप शो, लेकिन SRH के इंजीनियर बेटे ने मचाया कोहराम
धुरंधर 2 की आंधी में रणवीर सिंह का जलवा: दीपिका संग आउटिंग बनी बब्बर शेर के नारों का मंच
मिडिल ईस्ट संकट: भारत ने तैयार किया सुरक्षा कवच , आम आदमी की रसोई और ईंधन सप्लाई पर सरकार अलर्ट
जब फूलपुर का मतलब अतीक हो गया था: उस खौफनाक हत्याकांड की कहानी जिसने बदल दी इलाहाबाद की तकदीर
फिल्मों में पैसा बहाकर विपक्ष को बदनाम कर रहे : धुरंधर 2 पर भड़के अखिलेश यादव
अपने ही अड्डे पर छलनी हुआ लश्कर का खजांची बिलाल आरिफ: ईद के दिन मौत का खेल
2027 चुनाव: क्या बीजेपी से दूरी बना रहे हैं संजय निषाद? गठबंधन पर दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु की सड़क पर मौत का स्टंट : चलती बाइक पर बीयर पीते दिखे युवक, वीडियो वायरल
इस्तांबुल में गैस धमाके से दहली धरती: दो इमारतें जमींदोज, एक की मौत और मचा हड़कंप
बर्बादी की दास्तां: मेरा मर्द खत्म हो गया, कर्जा लेकर की थी खेती और बारिश ने सब छीन लिया