कटिहार के किसानों के लिए कुदरत का कहर बनकर बरसी बेमौसम बारिश और आंधी ने सब कुछ तबाह कर दिया है। सीमांचल के खेतों में लहलहाती मक्का और गेहूं की फसलें अब पूरी तरह जमींदोज हो चुकी हैं। किसानों की आंखों में आंसू हैं और जुबान पर सिर्फ एक ही सवाल है— अब परिवार कैसे पालेंगे और कर्ज कैसे चुकाएंगे?
पिंकी देवी का दर्द और उजड़ते घर दलन पूरब पंचायत की किसान पिंकी देवी की कहानी उन सैकड़ों किसानों की पीड़ा है, जिन्होंने साहूकारों या बैंकों से कर्ज लेकर खेती की थी। पिंकी कहती हैं, मेरा मर्द खत्म हो गया है और मैंने कर्ज लेकर दो बीघा में मक्का बोया था। उम्मीद थी कि साल अच्छा कटेगा, लेकिन बारिश ने मेरी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। सरकार अगर मुआवजा दे दे, तो शायद हमें सहारा मिल सके।
200 एकड़ में बिछ गई फसल कटिहार का दलन पूरब पंचायत इस तबाही का केंद्र बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, यहां करीब 200 एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। बीज, खाद और सिंचाई में लगाई गई किसानों की जमा-पूंजी चंद घंटों की आंधी में राख हो गई। किसान राजेश सिंह और रविशंकर श्रवण जैसे कई लोग अब खेतों के बीच मायूस बैठे हैं, जिनकी उम्मीदें अब फसल के साथ ही मिट्टी में मिल चुकी हैं।
गरभोली पंचायत का भी बुरा हाल तबाही सिर्फ एक पंचायत तक सीमित नहीं है। गरभोली पंचायत के खैरा गांव में भी किसान अरविंद कुमार मंडल, कमल प्रसाद और चंद्रशेखर कुमार की 30 एकड़ से अधिक मक्का की फसल नष्ट हो गई है। खेती ही इन परिवारों की जीविका का इकलौता साधन है। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कर्ज का ब्याज चुकाने की हो गई है, क्योंकि कमाई का जरिया खत्म हो चुका है।
सांसद और कृषि मंत्री का आश्वासन कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने इस आपदा पर दुख जताते हुए सरकार से तुरंत मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी आबादी खेती पर निर्भर है और इस नुकसान की भरपाई करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
वहीं, बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने भरोसा दिलाया है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे रिपोर्ट पूरी होते ही प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। फिलहाल, कटिहार का किसान सरकारी मदद की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठा है।
*कटिहार: अचानक हुई बारिश-आंधी से जिले में मक्के की फसल को भारी नुकसान, किसानों के मुताबिक करीब 200 एकड़ में लगी मक्का और गेहूं की फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने की सरकार के मुआवजे की मांग, देखिए ये रिपोर्ट#NBTBihar #Katihar #KatiharNews #कटिहार pic.twitter.com/EbJe92QVcI
— NBT Bihar (@NBTBihar) March 22, 2026
SRH का ड्रेसिंग रूम खतरे में? कप्तान ईशान किशन को गेंदबाज ने दिखाई पवेलियन की राह
UPSC में सफल 56 युवाओं का सम्मान: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- जनसेवा ही राष्ट्र निर्माण का आधार
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को एनर्जी कवच : अमेरिका से LPG और रूस से कच्चा तेल पहुंचा
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, ऑरेंज कैप और रनों के लक्ष्य पर तोड़ी चुप्पी
ईरान-इजराइल युद्ध: मोजतबा खामेनेई का गत्ते का पुतला और ट्रंप की फेल होती रणनीति
स्टेज पर चाचा का देसी स्वैग : 90s के गाने पर गमछा लहराते हुए किया धमाकेदार डांस
इजरायल में ईरान का मिसाइल तांडव: दहला डिमोना, 100 से ज्यादा घायल, परमाणु केंद्र के पास गिरा आग का गोला
रोहित शर्मा का मिशन 6 शुरू: मुंबई इंडियंस फिर बनेगी चैंपियन? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
टेक्सास का आसमान हुआ रौशन: उल्कापिंड के फटने से गूंजे ज़ोरदार धमाके
IPL 2026: कैमरा थामते ही घबराए वैभव सूर्यवंशी, बोले- क्रिकेट ही ठीक है भाई!