ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव ने खौफनाक मोड़ ले लिया है। शनिवार रात ईरान ने इजरायल के दक्षिणी इलाकों, विशेषकर डिमोना और अराद शहर को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। इस हमले ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी है।
घरों में मची चीख-पुकार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आसमान से गिरता आग का गोला साफ देखा जा सकता है। धमाका इतना जोरदार था कि घरों के खिड़की-दरवाजे ताश के पत्तों की तरह टूटकर बिखर गए। लोग अपने घरों में सहमे रहे, जबकि पालतू जानवर और आम नागरिक जान बचाकर भागते नजर आए।
100 से ज्यादा लोग जख्मी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अराद में 84 और डिमोना में 33 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक 10 साल का बच्चा और एक 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हैं। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे बेहद कठिन रात करार देते हुए आपातकालीन टीमें तैनात कर दी हैं और ईरान को करारा जवाब देने के संकेत दिए हैं।
परमाणू केंद्र के पास गिरा मिसाइल हमले की गंभीरता इस बात से समझी जा सकती है कि डिमोना, इजरायल के मुख्य परमाणु अनुसंधान केंद्र से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि किसी परमाणु ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचा है और रेडिएशन का स्तर सामान्य है।
नए चरण की शुरुआत? ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने इसे संघर्ष का नया चरण करार दिया है। उनका दावा है कि डिमोना जैसे भारी सुरक्षा वाले इलाके में मिसाइलों का पहुंचना यह बताता है कि इजरायल अब सुरक्षित नहीं है। वहीं, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया है कि उन्होंने इजरायल के अलावा कुवैत और यूएई में भी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।
आयरन डोम की विफलता पर सवाल डिमोना और अराद में हुई भारी तबाही के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या ईरान ने इजरायल के अभेद्य माने जाने वाले आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम का तोड़ निकाल लिया है? फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है और दुनिया की नजरें इस युद्ध के अगले कदम पर टिकी हैं।
כדור אש יורד מהשמיים: תיעוד הפגיעה בדימונה@Itsik_zuarets pic.twitter.com/8R1G7lmDVW
— כאן חדשות (@kann_news) March 21, 2026
होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: रूसी तेल और अमेरिकी LPG लेकर पहुंचे जहाज
मथुरा सड़क हादसा: अफवाहों ने दी हिंसा को हवा, 13 उपद्रवी गिरफ्तार
पाकिस्तान: लश्कर के गढ़ में धुरंधर स्टाइल में कमांडर का खात्मा, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
बिहार दिवस 2026: पीएम मोदी के सुशासन पत्र से बदली बिहार की सियासी फिजा, नीतीश ने जताया आभार
खामेनेई की मौत से पहले ही तैयार थी War Blueprint , इजरायल-अमेरिका पर ईरान के हमलों का असली सच आया सामने
अमेरिका नहीं, अब पंजाब में दिखेगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी : जालंधर के घर की छत पर बना आकर्षण का केंद्र
वेलिंग्टन में साउथ अफ्रीका का धमाका: न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में की बराबरी, अब खिताबी जंग का आगाज़
एम.एस. धोनी की एक झलक ने चेन्नई को किया भावुक: चेपॉक में गूंजी थाला-थाला की गूंज
न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला: मिचेल सेंटनर की कप्तानी से छुट्टी, जेम्स नीशम को मिली कमान
अमृतसर सुसाइड केस: विपक्ष का हल्ला बोल, चंडीगढ़ में वॉटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा