आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खेमे में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। टीम के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया है। टीम के कार्यवाहक कप्तान ईशान किशन को उनके ही साथी गेंदबाज जीशान अंसारी ने विकेट लेने के बाद बेहद आक्रामक अंदाज में सेंड-ऑफ दिया।
क्या है पूरा मामला? मैच की दूसरी पारी के आठवें ओवर में यह घटना घटी। लेग स्पिनर जीशान अंसारी गेंदबाजी कर रहे थे और ईशान किशन शानदार फॉर्म में दिख रहे थे। ईशान ने जीशान की शुरुआती चार गेंदों पर ताबड़तोड़ दो छक्के और दो चौके जड़े थे। हालांकि, पांचवीं गेंद पर जीशान ने चतुराई दिखाई और ईशान को चकमा देकर डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट करवा दिया।
गुस्से में गेंदबाज, मुस्कुराते रहे कप्तान विकेट लेने के बाद जीशान अंसारी काफी आक्रामक दिखे और उन्होंने ईशान को पवेलियन जाने का इशारा किया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या टीम में आपसी तालमेल की कमी है। हालांकि, ईशान किशन ने इस पूरे मामले को बहुत प्रोफेशनल तरीके से लिया और गेंदबाज की आक्रामकता के बावजूद मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर गए।
क्यों बनी ईशान को कप्तानी? नियमित कप्तान पैट कमिंस कमर की चोट के कारण अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। कमिंस एशेज और टी20 वर्ल्ड कप में भी चोट के चलते बाहर रहे थे। फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि जब तक कमिंस पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, तब तक ईशान किशन कप्तानी संभालेंगे और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
शानदार फॉर्म में हैं ईशान ईशान किशन इस समय अपने करियर की बेहतरीन फॉर्म में हैं। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने 317 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वह टूर्नामेंट के चौथे सबसे सफल बल्लेबाज रहे और आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। साथ ही, उनकी कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती है।
अब देखना यह होगा कि क्या यह सेंड-ऑफ केवल एक खेल के दौरान का जोश था, या फिर सनराइजर्स हैदराबाद के अंदर नेतृत्व को लेकर कोई अनबन चल रही है।
Send off to Ishan Kishan 🤯
— Stubbsy (@spideypant_) March 21, 2026
During the intra squad match today, Zeeshan Ansari, a bowler for Sunrisers Hyderabad, was seen giving a send off to his own captain Ishan Kishan after dismissing him.
The team atmosphere doesn’t seem to be very good.
pic.twitter.com/3b75QtTh3F
UPSC 2026 में दिल्ली का परचम: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेधावियों को किया सम्मानित, कहा- आप हैं देश का गौरव
धुरंधर 2 की बारीकियों पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, बोले- हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा असरदार
अमेरिका नहीं, अब पंजाब में दिखेगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी : जालंधर के घर की छत पर बना आकर्षण का केंद्र
बिहार दिवस: पीएम मोदी ने नीतीश को लिखा पत्र, बिहार को बताया विकसित भारत की रीढ़
IPL 2026: SRH कैंप में बवाल! प्रैक्टिस मैच में अपने ही गेंदबाज ने ईशान किशन को दी तीखी विदाई
ईरान की मिसाइलों ने तोड़ा अभेद्य सुरक्षा कवच: दिमोना के परमाणु रिएक्टर तक पहुंची तबाही
मुंडन संस्कार: बच्चे को अकेला महसूस न हो, इसलिए पूरे परिवार ने मुंडवा लिए सिर
इजराइल के ‘लिटिल इंडिया’ पर ईरान का खौफनाक हमला, मिसाइल गिरने से 47 घायल
SRH कैंप में गरमाया माहौल: कप्तान ईशान किशन को युवा गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
हिंद-पैसिफिक में भारत की बढ़ती धमक: अभ्यास काकाडू में INS नीलगिरी ने दिखाई ताकत