धुरंधर 2 की बारीकियों पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, बोले- हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा असरदार
News Image

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है। फिल्म की सफलता के साथ-साथ प्रशंसको के बीच इसकी पीक डिटेलिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। अब कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।

ऋषभ शेट्टी हुए डिटेलिंग के कायल ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का रिव्यू साझा करते हुए आदित्य धर के काम की सराहना की। उन्होंने लिखा, फिल्म का पहला सीन ही आपको अपनी ओर खींच लेता है और अंत तक बांधे रखता है। इसका हर फ्रेम किसी युद्ध के नगाड़े की तरह असरदार है।

सिर्फ सीक्वल नहीं, एक बयान है फिल्म अपने पोस्ट में ऋषभ ने आगे कहा कि यह फिल्म केवल एक सीक्वल नहीं है, बल्कि एक मजबूत बयान है। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें फिल्म की कहानी और उसमें की गई बारीकियां (डिटेलिंग) बेहद पसंद आईं। उन्होंने कास्ट की परफॉर्मेंस को भी टॉप-नॉच बताया है।

रवि तेजा का भी दिखा जलवा ऋषभ शेट्टी के अलावा साउथ के दिग्गज अभिनेता रवि तेजा ने भी फिल्म की सराहना की है। उन्होंने रणवीर सिंह के अभिनय को आग बताते हुए कहा, फिल्म देखना एक जबरदस्त अनुभव रहा। रणवीर स्क्रीन पर जलवा बिखेर रहे हैं।

मेहनत और रिसर्च को सलाम रवि तेजा ने विशेष रूप से फिल्म की स्टार कास्ट, विशेषकर राकेश बेदी के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने आदित्य धर के विजन को सलाम करते हुए लिखा, आदित्य ने जिस बारीकी से फिल्म की परिकल्पना की और उसे साकार किया, वह काबिले तारीफ है। इस फिल्म के लिए की गई रिसर्च और मेहनत साफ नजर आती है।

बता दें कि धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों और समीक्षकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे साफ है कि आदित्य धर की यह फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ तकनीकी बारीकियों के मामले में भी नए मानक स्थापित कर रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2026: 14.2 करोड़ के गुमनाम खिलाड़ी ने नेट्स में मचाया ऐसा गदर, माही भी बोल पड़े शॉट!

Story 1

होर्मुज में दहला आसमान: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट

Story 1

क्या संजू सैमसन विकेटकीपिंग छोड़ बनेंगे बाउंड्री किंग ? चेन्नई के कैंप से आई तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Story 1

इजरायल की ‘न्यूक्लियर सिटी’ डिमोना पर ईरान का घातक हमला, 47 घायल; क्यों खास है यह लिटिल इंडिया ?

Story 1

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की प्रैक्टिस में घमासान, कप्तान ईशान किशन को गेंदबाज ने दिखाई उंगली !

Story 1

न्यूजीलैंड टी20 टीम को मिला नया कप्तान, जेम्स नीशम संभालेंगे कमान

Story 1

SRH का ड्रेसिंग रूम खतरे में? कप्तान ईशान किशन को गेंदबाज ने दिखाई पवेलियन की राह

Story 1

माला बेचने वाली मोनालिसा की मुसीबत: फरमान से शादी के बाद जान पर बनी, रोते हुए मांगी मदद

Story 1

राहुल गांधी BJP की बी-टीम हैं : केरल CM पिनाराई विजयन का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला

Story 1

मध्य पूर्व में युद्ध का बिगुल: ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, भारत ने सुलझाया गैस संकट