इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष अब एक बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने इजरायल के सबसे संवेदनशील परमाणु अनुसंधान केंद्र वाले शहर डिमोना को निशाना बनाया है। इस मिसाइल हमले में एक बच्चे समेत 47 लोग घायल हुए हैं।
परमाणु ठिकानों पर सीधी जंग इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने पुष्टि की है कि शनिवार को ईरान ने अराद और डिमोना शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह हमला ईरान के नतांज परमाणु केंद्र पर इजरायल द्वारा की गई एयरस्ट्राइक का सीधा पलटवार माना जा रहा है।
डिफेंस सिस्टम फेल होने से हड़कंप इस हमले ने इजरायल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेना ने स्वीकार किया है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहे। इस विफलता की अब उच्च स्तरीय जांच की जा रही है।
लिटिल इंडिया पर गिरी गाज डिमोना शहर को इजरायल का लिटिल इंडिया कहा जाता है। यहां करीब 7,500 भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं, जो शहर की आबादी का 30 प्रतिशत हैं। इनमें से ज्यादातर महाराष्ट्र से हैं, जो आज भी मराठी भाषा और भारतीय खान-पान (भेलपुरी, सोनपापड़ी) को जीवित रखे हुए हैं।
घायलों का हाल और तबाही हमले में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है, जो मिसाइल के टुकड़ों (शार्पनेल) की चपेट में आ गया था। राहत एजेंसी मागेन डेविड एडोम के अनुसार, कई लोग धमाके के कारण भागते समय घायल हुए, जबकि 14 लोगों को मानसिक आघात (एंग्जायटी) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परमाणु एजेंसी अलर्ट पर संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने डिमोना और नतांज के परमाणु ठिकानों पर हुए हमलों के बाद चिंता जताई है। फिलहाल किसी भी इलाके में असामान्य रेडिएशन की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एजेंसी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है।
इजरायली सेना प्रमुख जनरल एयाल जमीर ने चेतावनी दी है कि यह युद्ध अभी खत्म होने से बहुत दूर है। वहीं दूसरी ओर, ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पूरे संघर्ष में अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
The Iranian regime devastated Arad and Dimona by deliberately striking civilians with missiles. Over 100 people were injured, including children. A blatant war crime. Pure terrorism. pic.twitter.com/e0kpFpdZ6n
— Israel Foreign Ministry (@IsraelMFA) March 21, 2026
इजराइल के ‘लिटिल इंडिया’ पर ईरान का खौफनाक हमला, मिसाइल गिरने से 47 घायल
ईद पर ईरान का मिसाइल प्रहार : यरुशलम के पवित्र स्थलों को बनाया निशाना
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अमेरिका से पहुंचा एलपीजी का जखीरा
राहुल गांधी BJP की बी-टीम हैं : केरल CM पिनाराई विजयन का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला
IPL 2026: हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल होगा 18 साल का वर्ल्ड चैंपियन, केकेआर को मिली नई उम्मीद
ईरान पर सऊदी का बड़ा प्रहार: दूतावास कर्मियों को निकाला, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए नंबर-4 ? अश्विन ने दी बड़ी सलाह
वाराणसी के घाट से लेकर हवेली का आंगन: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भव्यता देख दंग रह जाएंगे आप
मंडप की जगह अस्पताल का बेड: दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट तो दूल्हे ने निभाया जीवन भर का वादा
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: कप्तान ईशान किशन को गेंदबाज ने दिया सैंडऑफ , वीडियो वायरल