नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, भारत के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका के टेक्सास से एलपीजी लेकर एक मालवाहक जहाज पाइक्सिस पायनियर न्यू मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया है।
आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करने की कोशिश ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट से होने वाली एलपीजी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। इस संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहले ही वैकल्पिक रास्तों से एलपीजी सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई थी। पाइक्सिस पायनियर का पहुंचना इसी रणनीति का हिस्सा है, ताकि देश में गैस सिलेंडर की किल्लत न हो।
होर्मुज जलडमरूमध्य बना बाधा भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 60% आयात करता है, जिसमें से 90% हिस्सा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर गुजरता है। युद्ध के कारण इस मार्ग पर आवाजाही बेहद जोखिम भरी और बाधित हो गई है। यही कारण है कि सरकार अब खाड़ी देशों पर अपनी निर्भरता कम कर अमेरिका जैसे दूरस्थ देशों से आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर दे रही है।
घरेलू और वाणिज्यिक जरूरतें प्राथमिकता देश के कई हिस्सों में एलपीजी की मांग और आपूर्ति के बीच संतुलन बनाने की चुनौती बनी हुई है। महाराष्ट्र जैसे राज्यों में पहले ही पेट्रोल पंपों और फैक्ट्रियों में आपूर्ति को लेकर दबाव देखा गया है। सरकार की कोशिश है कि किसी भी स्थिति में आम उपभोक्ताओं और उद्योगों को गैस की कमी का सामना न करना पड़े।
क्या है आगे का प्लान? न्यू मंगलुरु बंदरगाह पर जहाज के डॉक होते ही एलपीजी को उतारने और देशभर में इसके वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से यह एक बड़ा कदम है। सरकार लगातार अंतरराष्ट्रीय बाजारों से तालमेल बिठा रही है ताकि वैश्विक तनाव का असर भारत के रसोई घरों तक न पहुंचे।
#WATCH | Karnataka: Pyxis Pioneer, a cargo ship carrying LPG from Nederland, Texas in the US arrives at New Mangalore Port in Mangaluru.
— ANI (@ANI) March 22, 2026
Visuals from the Port this morning. pic.twitter.com/3G1m4soa94
स्टेज पर चाचा का देसी स्वैग : 90s के गाने पर गमछा लहराते हुए किया धमाकेदार डांस
सुपौल: ट्रेनिंग के बीच महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
48 घंटे में 4 बड़े हमले: ईरान के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की नेतन्याहू ने दी चेतावनी
PSL छोड़ IPL चुनने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के मोहसिन नकवी, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
अमेरिका ने उड़ाया ईरान का मिसाइल गढ़ , जवाब में ईरान ने दिखाई अपनी विनाशक ताकत
ट्रंप को ईरान का खुला ऑफर: ग्रीनलैंड नहीं संभल रहा, तो हमें बुला लीजिए!
हॉर्मुज़ संकट के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: चीन जाने वाले रूसी तेल और LPG टैंकरों का रुख भारत की ओर
होर्मुज के आसमान में दहला अमेरिका: ईरान ने गिराया F-15 फाइटर जेट, युद्ध में भारी तबाही!
मिडिल ईस्ट में तनाव: पीएम मोदी की हाई-लेवल बैठक, तेल-गैस की आपूर्ति पर सरकार की नजर
धुरंधर 2 देख भड़का पाकिस्तानी परिवार, थिएटर के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे