ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध ने अब एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिका ने ईरान की कमर तोड़ने के लिए उसके सबसे महत्वपूर्ण मिसाइल निर्माण केंद्र कुह-ए-बरजमाली को निशाना बनाया और उसे पूरी तरह मलबे में तब्दील कर दिया है।
तेहरान के दक्षिण-पूर्व में स्थित यह औद्योगिक परिसर ईरान के मिसाइल कार्यक्रम का दिल था। शाहिद हिम्मत इंडस्ट्रियल ग्रुप के अंतर्गत आने वाले इस केंद्र में बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण, परीक्षण और ईंधन तैयार किया जाता था। यहां शाहाब-3 और गदर जैसी घातक मिसाइलें विकसित की गई थीं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा जारी तस्वीरों में 1 मार्च और 7 मार्च के बीच इस ठिकाने के पूरी तरह नष्ट होने की पुष्टि हुई है।
युद्ध का 23वां दिन तनाव के चरम पर है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के सभी पावर प्लांट्स को तबाह कर देगा। इसके जवाब में ईरानी स्पीकर ने चेतावनी दी है कि यह अमेरिका की बड़ी गलती होगी और वे चुप नहीं बैठेंगे। ईरान ने इस हमले के बदले क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और ऊर्जा संसाधनों को निशाना बनाने की धमकी दी है।
भले ही अमेरिका ने ईरान का मिसाइल असेंबली प्लांट तबाह कर दिया हो, लेकिन ईरान का हौसला कम होता नहीं दिख रहा है। ईरान ने अपने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 की 74वीं लहर का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में नई मिसाइलों और ड्रोन्स की खेप दिखाई गई है, जो सीधे तौर पर इस्राइल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए तैयार हैं।
28 फरवरी से जारी इस संघर्ष में अब तक 2000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। युद्ध का प्रभाव केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया पर इसका असर पड़ रहा है। कच्चे तेल और गैस की कीमतों में आई भारी उछाल ने दुनिया भर में महंगाई का खतरा बढ़ा दिया है। होर्मुज जलडमरूमध्य पर मचा यह घमासान अब वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
Iran says carried out wave 74 of True Promise 4 operation, targeting US, Israeli positions in region
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 22, 2026
Follow: https://t.co/B3zXG73Jym pic.twitter.com/56IRLAR6C7
तड़के 3 बजे जलती बस में फंसी जिंदगी, बाल-बाल बचे विधायक और 36 यात्री
मुंडन संस्कार बना फैमिली इवेंट : बच्चे को अकेला न लगे, इसलिए पूरे परिवार ने भी मुंडवा लिए सिर
विराट कोहली ने मांगी चार्टर्ड फ्लाइट ? अफवाह उड़ाने वालों को किंग ने हंसते हुए दिया करारा जवाब
आरसीबी की बड़ी भूल! रिलीज खिलाड़ी ने 21 छक्के जड़कर रचा इतिहास, बनाया टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर
ईरान की मिसाइलों ने तोड़ा अभेद्य सुरक्षा कवच: दिमोना के परमाणु रिएक्टर तक पहुंची तबाही
इजरायल में ईरान का मिसाइल तांडव: दहला डिमोना, 100 से ज्यादा घायल, परमाणु केंद्र के पास गिरा आग का गोला
ईद की खुशियों के बीच अहमदाबाद में UCC पर बवाल: जामा मस्जिद के बाहर AIMIM का विरोध प्रदर्शन
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: कप्तान ईशान किशन को गेंदबाज ने दिया सैंडऑफ , वीडियो वायरल
एयर फोर्स वन से उतरते ट्रंप का वीडियो वायरल: क्या सेहत को लेकर छिड़ी नई बहस?
होर्मुज के आसमान में आग का गोला: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट