आमतौर पर मुंडन संस्कार में सिर्फ बच्चे का ही सिर मुंडवाया जाता है, लेकिन गुजरात के राजकोट जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सभी का दिल जीत लिया है। यहाँ एक तीन साल के बच्चे के मुंडन के दौरान पूरा परिवार एकजुटता दिखाने के लिए खुद भी बाल मुंडवाने के लिए तैयार हो गया।
वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार का हर सदस्य—माता-पिता से लेकर दादा-दादी तक—बारी-बारी से नाई के पास बैठकर अपना सिर मुंडवा रहा है। वीडियो की शुरुआत में बच्चा गोद में है और उसके बाल पहले ही उतारे जा चुके हैं। इसके बाद माँ और फिर दादी को भी बाल मुंडवाते हुए देखा गया।
एकजुटता की मिसाल यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, गुजरात के एक छोटे से गाँव में, पूरे परिवार ने अपना सिर मुंडवा लिया ताकि उनके छोटे बेटे को उसके मुंडन समारोह के दौरान अकेलापन महसूस न हो।
लोगों ने की सराहना वीडियो के अंत में पूरा परिवार गर्व के साथ एक साथ खड़ा दिखाई देता है, जहाँ सभी के सिर मुंडे हुए हैं। इस भावुक कर देने वाले दृश्य को इंटरनेट पर लाखों लोग देख चुके हैं। नेटिजन्स इस अनोखे तरीके की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
एक यूजर ने टिप्पणी की, परिवार का असली मतलब यही होता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, परिवार हमेशा हर हालात में आपके साथ खड़ा रहता है, ठीक इसी तरह। यह वीडियो अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से साझा किया जा रहा है।
In a tiny Gujarat village the whole family shaved their heads ensuring their little boy didn’t feel lonely at his head-shaving ritual.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 18, 2026
pic.twitter.com/mgA8IEepZo
ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए राहत: अमेरिका से पहुंचा LPG का जखीरा, नहीं होगी गैस की किल्लत
एयर फोर्स वन से उतरते ट्रंप का वीडियो वायरल: क्या सेहत को लेकर छिड़ी नई बहस?
IPL 2026: कैमरा थामते ही घबराए वैभव सूर्यवंशी, बोले- क्रिकेट ही ठीक है भाई!
अमेरिका नहीं, अब पंजाब में दिखेगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी : जालंधर के घर की छत पर बना आकर्षण का केंद्र
दिल्ली के विकास पर मंथन: सीएम रेखा गुप्ता ने की पीएम मोदी से मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर चर्चा
मौत के मुंह से आई बच्ची की जान, 17 साल के लड़के ने हवा में लपककर किया चमत्कार
मंडप की जगह अस्पताल का बेड: दुल्हन का हुआ एक्सीडेंट तो दूल्हे ने निभाया जीवन भर का वादा
इंदौर ई-व्हीकल अग्निकांड: आठ साल के तन्मय का शव नहीं, फोम को समझ बैठे थे बच्चे की बॉडी
बिहार दिवस: पीएम मोदी ने नीतीश को लिखा पत्र, बिहार को बताया विकसित भारत की रीढ़
नारंगी पैदा होते हैं ये लंगूर, फिर बन जाते हैं काले : दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति का वीडियो वायरल