रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। हालांकि, फिल्म की सफलता के बीच अब एक पाकिस्तानी परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वे फिल्म की तीखी आलोचना करते नजर आ रहे हैं।
फिल्म को बताया घटिया और थर्ड-क्लास यूके के एक थिएटर में फिल्म देखने के बाद इस परिवार ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। वीडियो में परिवार के सदस्य फिल्म को थर्ड-क्लास और बकवास बताते हुए सुनाई दे रहे हैं। एक महिला ने तो यहां तक कह दिया कि अगर घटिया से भी बुरा कोई शब्द है, तो वह इस फिल्म के लिए ही बना है। उन्होंने फिल्म की कहानी और कास्टिंग पर भी गंभीर सवाल उठाए।
नारेबाजी से मचा बवाल सिर्फ फिल्म की आलोचना ही नहीं, बल्कि वीडियो में यह परिवार थिएटर के बाहर नारेबाजी करता भी दिखा। वीडियो में कुछ सदस्य मेजर इकबाल जिंदाबाद और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए नजर आए। इस व्यवहार ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है और बहस छेड़ दी है।
पहले पार्ट की की थी जमकर तारीफ हैरानी की बात यह है कि यही परिवार दिसंबर 2025 में रिलीज हुए फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर का बड़ा प्रशंसक था। तब उन्होंने न केवल फिल्म की तारीफ की थी, बल्कि सभी पाकिस्तानियों से इसे देखने की अपील तक की थी। सीक्वल को लेकर उनका बदला हुआ रुख लोगों को काफी हैरान कर रहा है।
पाकिस्तान में फिल्म पर लगा है बैन धुरंधर 2 अपनी रिलीज के बाद से ही विवादों में रही है। भारत में इसे जहां खूब पसंद किया जा रहा है, वहीं पाकिस्तान में इस फिल्म पर बैन लगा हुआ है। हालांकि, बैन के बावजूद वहां के कई लोग इंटरनेट के जरिए पायरेटेड वर्जन देखकर इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
A Pakistani family went to watch Dhurandhar 2 after being tricked by brilliant Dhurandhar 1, and they didn’t like it pic.twitter.com/112rE2FoY0
— Lord Immy Kant (@KantInEastt) March 21, 2026
माला बेचने वाली मोनालिसा की मुसीबत: फरमान से शादी के बाद जान पर बनी, रोते हुए मांगी मदद
सत्ता में आए तो महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना देगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का मिशन 6 ; रोहित, सूर्या और हार्दिक ने भरी हुंकार
बल्ले से फेल, अब किचन में शेफ बने बाबर आजम: सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे
इजराइल के ‘लिटिल इंडिया’ पर ईरान का खौफनाक हमला, मिसाइल गिरने से 47 घायल
मिडिल ईस्ट जंग की आग: PM मोदी ने बुलाई हाई-लेवल मीटिंग, क्या भारत में गहराएगा ऊर्जा संकट?
पूछोगे तो दो-तीन हजार रन बोल दूंगा , IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बेबाक अंदाज वायरल
ईरान की मिसाइलों से दहला इजराइल: डिमोना और अराद में मची भारी तबाही, 150 से ज्यादा घायल
ईरान की मिसाइलों ने तोड़ा अभेद्य सुरक्षा कवच: दिमोना के परमाणु रिएक्टर तक पहुंची तबाही
मध्य पूर्व में युद्ध का बिगुल: ट्रंप का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम, भारत ने सुलझाया गैस संकट