टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इन दिनों मैदान से दूर हैं। इस खाली समय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबर बल्ला थामने के बजाय किचन में खाना बनाते नजर आ रहे हैं।
ईद पर बनाया शीर-खुरमा ईद-उल-फितर के खास मौके पर बाबर आजम ने अपनी सिग्नेचर रेसिपी के रूप में शीर-खुरमा तैयार किया। बाबर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन फैंस का रिएक्शन कुछ अलग ही है।
फैंस ने कहा- अब ढाबा ही खोल लो बाबर का वीडियो देखते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर निशाना साध दिया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, अब यह ढाबा खोलेगा, इसका क्रिकेट तो खत्म हो गया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने उन्हें सीधे रिटायरमेंट की सलाह दे डाली।
टी20 से संन्यास की मांग वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है। यूजर्स का कहना है कि बाबर को टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए ताकि पाकिस्तान क्रिकेट का भविष्य बेहतर हो सके। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि कुकिंग में ही अपना करियर बना लो, इसी में खुशी मिलेगी।
वर्ल्ड कप में रहा खराब प्रदर्शन हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आजम का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। उन्होंने टूर्नामेंट के 6 मैचों की 4 पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके और पाकिस्तान की टीम सुपर-8 स्टेज से ही बाहर हो गई।
आंकड़ों में सबसे आगे फिर भी निशाने पर भले ही मौजूदा फॉर्म खराब हो, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में बाबर आजम के आंकड़े अभी भी धाकड़ हैं। वह इस फॉर्मेट में दुनिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं:
फिलहाल बाबर इंजरी के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज और नेशनल टी20 कप से बाहर हैं। अब देखना होगा कि मैदान पर वापसी के बाद वह अपने आलोचकों को बल्ले से क्या जवाब देते हैं।
*Ab yeh Dhaba kholega. Cricket toh khatam hogya hai iska 🌚 pic.twitter.com/7gKx41okLZ
— Krutika (@Twiter17358221) March 21, 2026
ईद पर लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका: कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या
मौत के मुंह से आई बच्ची की जान, 17 साल के लड़के ने हवा में लपककर किया चमत्कार
पाकिस्तान: लश्कर के गढ़ में धुरंधर स्टाइल में कमांडर का खात्मा, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
इजराइल के ‘लिटिल इंडिया’ पर ईरान का खौफनाक हमला, मिसाइल गिरने से 47 घायल
न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला: मिचेल सेंटनर की कप्तानी से छुट्टी, जेम्स नीशम को मिली कमान
माला बेचने वाली मोनालिसा की मुसीबत: फरमान से शादी के बाद जान पर बनी, रोते हुए मांगी मदद
मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए! दूल्हे के अजीबोगरीब डांस मूव्स देख लोग हुए लोटपोट
ट्रंप को ईरान का खुला ऑफर: ग्रीनलैंड नहीं संभल रहा, तो हमें बुला लीजिए!
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: ईशान किशन को नौसिखिया गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
इजरायल में ईरान का मिसाइल तांडव: दहला डिमोना, 100 से ज्यादा घायल, परमाणु केंद्र के पास गिरा आग का गोला